साईं भजनों की अमृतवर्षा में झूमे श्रद्धालु, अंतरराष्ट्रीय भजन गायक किशोर हीरानी ने बांधा समां


 आगरा, शहीद नगर स्थित श्री झूलेलाल मंदिर में चालिया महोत्सव के अंतर्गत शुक्रवार को आयोजित भव्य साईं भजन संध्या में अंतरराष्ट्रीय भजन गायक किशोर हीरानी नेईष्ट देव भगवान झूलेलाल के एक से बढ़कर एक भक्तिमय भजनों की प्रस्तुति देकर श्रद्धालुओं को भक्ति रस में सराबोर कर दिया,भजनों की मधुर स्वर लहरियों से पूरा मंदिर परिसर भक्तिमय वातावरण से गूंज उठा और श्रद्धालु देर रात तक भजनों पर झूमते रहे,कार्यक्रम में किशोर हीरानी ने "आयें  चालिए जी महिमा निराली, मुंहिंजो साईं भरे झोली खाली" तथा "साईं जो आयो चालियो, खुशियूं मनायूं" जैसे लोकप्रिय सिंधी साईं भजनों की मनमोहक प्रस्तुति देकर श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया, संगत ने पूरे उत्साह और श्रद्धा के साथ भजनों का आनंद लिया तथा साईं और भगवान झूलेलाल के जयकारों से वातावरण गुंजायमान हो उठा,भजन संध्या का समापन सामूहिक साईं आरती के साथ हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने सहभागी होकर भगवान झूलेलाल एवं साईं बाबा का आशीर्वाद प्राप्त किया, आयोजन को सफल बनाने में पंडितानी इंदिरा शर्मा सहित सभी श्रद्धालुओं का सराहनीय सहयोग रहा,समाजसेवी श्याम भोजवानी ने बताया कि  चालिया महोत्सव  सिंधी समाज की आस्था, तपस्या और श्रद्धा का महान पर्व है, जिसे विश्वभर में बसे सिंधी समाज द्वारा अत्यंत श्रद्धा एवं उल्लास के साथ मनाया जाता है, उन्होंने सभी श्रद्धालुओं से चालिया महोत्सव के धार्मिक आयोजनों में अधिक से अधिक संख्या में सहभागिता कर ईष्टदेव भगवान झूलेलाल का आशीर्वाद प्राप्त करने का आह्वान किया,मुख्य रूप से हरीश शर्मा, दौलतराम,श्याम भोजवानी, चांदनी भोजवानी,कोमल नाजवानी,रिया तलरेजा,  विमला, सुनीता,सजना, रिया, अनीता, हिमांशी,वंदना,रोशनी, दीपा कालरा,रेखा, चंद्रा,धन्वंती, भावना,दिव्याकोठरी , दीपा,कौशल्या गीता आदि

Comments

Popular posts from this blog

सिंधी सेंट्रल पंचायत आगरा द्वारा महामहिम राज्यपाल छत्तीसगढ़ के नाम जिलाधिकारी आगरा के माध्यम से एक ज्ञापन प्रेषित किया

एनसीआरएमयू (NCRMU) आगरा मंडल की द्विवार्षिक मंडलीय परिषद सभा संपन्न

AVMD Institute में भव्य Investiture Ceremony का आयोजन,ऑनलाइन मतदान से चुने गए Head Boy Abhy Pachauri एवं Head Girl Shailza, विद्यार्थियों को मिली नेतृत्व की जिम्मेदारी