अंतरराष्ट्रीय कथावाचक संजय शास्त्री ने थामा समान अधिकार पार्टी का दामन; बने सनातन मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष


 ​गौमाता को राष्ट्रमाता घोषित करने और मथुरा में भव्य मंदिर निर्माण का लिया संकल्प*

​शमशाबाद रोड स्थित कहरई गांव में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में राष्ट्रीय अध्यक्ष कुलदीप शर्मा ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी*


​आगरा, 1 अक्टूबर 2026:शमशाबाद रोड स्थित कहरई गांव (सरकारी प्राइमरी स्कूल के समीप) में आज दोपहर 12:00 बजे समान अधिकार पार्टी की एक महत्वपूर्ण प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की गई। इस दौरान भारत के पूज्य राष्ट्रीय संत एवं अंतरराष्ट्रीय कथावाचक संजय शास्त्री जी ने अन्य प्रमुख संतों के साथ विधिवत रूप से समान अधिकार पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। ​प्रेस कॉन्फ्रेंस में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष कुलदीप शर्मा ने कथावाचक संजय शास्त्री जी को पार्टी के 'सनातन मोर्चा' का राष्ट्रीय अध्यक्ष नियुक्त करने की घोषणा की और उन्हें इस पद का दायित्व सौंपा। इस मौके पर बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता और गणमान्य लोग उपस्थित रहे। ​सदस्यता ग्रहण करने और नया दायित्व मिलने के उपरांत संजय शास्त्री जी ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि आज पूरे भारतवर्ष में संतों को उचित सम्मान और सुरक्षा दिलाना समय की मांग है। उन्होंने घोषणा करते हुए कहा, "हम यह संकल्प लेते हैं कि गौमाता को राष्ट्रमाता का दर्जा दिलाया जाएगा। इसके साथ ही मथुरा में श्री कृष्ण जन्मभूमि परिसर से मस्जिद हटाकर वहां हमारे ठाकुर जी का भव्य और दिव्य भक्ति मंदिर स्थापित किया जाएगा।"

​


संजय शास्त्री जी ने आगे कहा कि समान अधिकार पार्टी ही वास्तव में सनातन के मूल्यों और अधिकारों की सच्ची रक्षक है। उन्होंने विपक्षी राजनीतिक दलों पर निशाना साधते हुए कहा कि यह पार्टी अन्य दलों की तरह अपने निजी स्वार्थ के लिए राजनीतिक रोटियां नहीं सेकती, बल्कि सनातन संस्कृति, संतों, मंदिरों और गौमाता के मान-सम्मान व अधिकारों के लिए धरातल पर काम करने वाली पार्टी है।कार्यक्रम के अंत में राष्ट्रीय अध्यक्ष कुलदीप शर्मा ने कहा कि संतों के मार्गदर्शन में पार्टी सनातन संस्कृति और जन-अधिकारों की रक्षा के लिए पूरे देश में व्यापक अभियान चलाएगी।


Jarnlista satish Mishra Agra 

Comments

Popular posts from this blog

अभियंता दिवस पर डिप्लोमा इंजीनियर्स महासंघ ने किया रक्तदान शिविर का आयोजन

सिंधी सेंट्रल पंचायत आगरा द्वारा महामहिम राज्यपाल छत्तीसगढ़ के नाम जिलाधिकारी आगरा के माध्यम से एक ज्ञापन प्रेषित किया

एनसीआरएमयू (NCRMU) आगरा मंडल की द्विवार्षिक मंडलीय परिषद सभा संपन्न