पार्श्वनाथ पंचवटी में हुआ वैदिक सत्संग


  आर्य समाज विभव नगर के वार्षिकोत्सव के अवसर पर 3 अक्टूबर को पंचवटी कॉलोनी मंदिर परिसर फतेहाबाद रोड पर पंचवटी परिवार के सौजन्य से वैदिक यज्ञ भजन प्रवचन के सत्संग की त्रिवेणी वही समस्त कॉलोनी वासियों ने स्वामी विश्वानंद सरस्वती जी ने निर्देशन में वेदों के मंत्रों से पवित्र यज्ञ किया और यज्ञ की आत्मा इंदम् नः मम अर्थात् यह मेरा नहीं है कि भावना को अपनाने पर प्रवचन दिया और उसके उपरांत ईश्वर भक्ति के भजनों का आनंद लिया मथुरा से पधारे भजनोपदेशक श्री उदयवीर शास्त्री जी ने राम कृष्ण के चरित्र को अपने जीवन में उतारने और उनकी तरह धर्म की रक्षा करने के लिए संघर्ष करने का लोगों से आवाहन किया आचार्य चंद्रशेखर जी ने मानवता और ईश्वर भक्ति पर सारगर्भित व्याख्यान दिया उन्होंने कहा कि संसार के सभी मनुष्य ईश्वर के ही पुत्र पुत्रियाँ है सभी को मिलकर आपस में प्रेमपूर्वक व्यवहार करना चाहिए कार्यक्रम का सुंदर संचालन  श्याम भोजवानी  के द्वारा किया गया उन्होंने सभी पधारे हुए सत्संग प्रेमियों को कॉलोनी वासियों की तरफ से हार्दिक धन्यवाद दिया आर्य समाज के मंत्री श्री प्रेम राजावत और प्रधान ललित खंडेलवाल ने सभी से आर्य समाज से जुड़ने का अनुरोध किया,


इस कार्यक्रम में पूरे आगरा से आर्य समाज के सभी वरिष्ठ लोगों का आना हुआ जिसमें मुख्य रूप से अरविन्द मेहता, रमाकांत सारस्वत, राकेश तिवारी, अनुज आर्य, अश्वनी चौधरी, विकास आर्य,वीरेंद्र कनवर,प्रदीप कुलश्रेष्ठ आदि उपस्थित थे,कार्यक्रम के संयोजक  अम्बरीश लोहिया,मुख्य रूप सेश्याम भोजवानी, पवन जैन,विजय लोहिया, राकेश गुप्ता, मुकेश कुमार गुप्ता,रनवीर सिंह चाहर, देवेंद्र कुमार,आदि

Comments

Popular posts from this blog

अभियंता दिवस पर डिप्लोमा इंजीनियर्स महासंघ ने किया रक्तदान शिविर का आयोजन

सिंधी सेंट्रल पंचायत आगरा द्वारा महामहिम राज्यपाल छत्तीसगढ़ के नाम जिलाधिकारी आगरा के माध्यम से एक ज्ञापन प्रेषित किया

एनसीआरएमयू (NCRMU) आगरा मंडल की द्विवार्षिक मंडलीय परिषद सभा संपन्न