छठ पूजा समिति ने उत्कृष्ट सेवा के लिए पुलिस उपनिरीक्षकों को सम्मान पत्र देकर किया सम्मानित*


 आगरा:छठ पूजा समिति, कैलाश घाट (आगरा) द्वारा उत्कृष्ट कर्तव्य पालन एवं सराहनीय सेवाओं के लिए पुलिस उपनिरीक्षकों को सम्मान पत्र भेंट कर सम्मानित किया गया। ​समारोह के दौरान चौकी पदम पैराडाइज (थाना सिकंदरा, आगरा) में तैनात उपनिरीक्षक श्री रोहित कुमार ढिंगिया,उपनिरीक्षक श्री सुनील कुमार सिंह को उनकी निष्ठा, लगन और बेहतर कार्यशैली के लिए समिति द्वारा सम्मानित किया गया। ​समिति के पदाधिकारियों ने कहा कि पुलिस कर्मियों द्वारा निभाए गए उत्कृष्ट कर्तव्य पालन पर समिति गर्व महसूस करती है तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करती है।  


इस अवसर पर छठ पूजा समिति के अध्यक्ष मुन्ना मिश्रा, सचिव और उपाध्यक्ष विजय श्रीवास्तव अरविंद कुमार मिश्रा, सोनवीर, पंडित राजेश झा यशपाल सिंह उपस्थित रहे।

Comments

Popular posts from this blog

अभियंता दिवस पर डिप्लोमा इंजीनियर्स महासंघ ने किया रक्तदान शिविर का आयोजन

सिंधी सेंट्रल पंचायत आगरा द्वारा महामहिम राज्यपाल छत्तीसगढ़ के नाम जिलाधिकारी आगरा के माध्यम से एक ज्ञापन प्रेषित किया

एनसीआरएमयू (NCRMU) आगरा मंडल की द्विवार्षिक मंडलीय परिषद सभा संपन्न