संघर्षशील जीवन से पोषित सफलताओं का श्रृंगार करती है।वह नारी ही है जो सही मायनों में सकल जीवन का उद्धार करती है


 महिलाओं की उन्नति और विकास को बढ़ावा देने के साथ-साथ उन्हें आत्मनिर्भर बनाकर महिला सशक्तिकरण हेतु प्रत्येक वर्ष 8 मार्च के दिन अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया जाता है।इसी कड़ी में उदयन शालिनी केयर की ओर से इस दिन की महत्ता को दर्शाते हुए 15 मार्च, 2026, रविवार को प्रिल्यूड पब्लिक स्कूल, दयालबाग में एक मनोरंजक व सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया गया।उदयन केयर' एक भारतीय एनजीओ (पब्लिक चैरिटेबल ट्रस्ट) है, जिसे 1994 में पब्लिक चैरिटेबल ट्रस्ट के रूप में पंजीकृत किया गया था, जो कमजोर बच्चों, महिलाओं और युवाओं को सशक्त बनाने के लिए काम करता है। इसने भारत के 15 राज्यों के 38 शहरों में 30,000 से अधिक बच्चों, महिलाओं और युवाओं के जीवन को प्रभावित किया है।कार्यक्रम का शुभारंभ सरस्वती वंदना के साथ किया गया एवं उद्घोषिका राशि पलवार (बैच 2) व नंदिनी झा (बैच 4) ने सभी का स्वागत व अभिनंदन किया। सरस्वती वंदना के द्वारा कार्यक्रम का आरंभ किया गया, जिसमें *बैच 1 की शालीनियों के द्वारा किए गए नृत्य* ने सबको मंत्रमुग्ध कर दिया।इस अवसर पर समाज में महिलाओं के महत्व को बताते हुए *मेंटर प्रतिमा भार्गव ने  एकालाप नाट्य प्रस्तुत किया, जिसने सभी को भावुक कर दिया।तत्पश्चात बैच 2 की शालिनियों द्वारा सामूहिक नृत्य की प्रस्तुति की गई।मेंटर श्रीमति ललिता कर्मचंदानी ने मधुर गीत से सबको मोहित कर लिया।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में डॉ. रुचिका गर्ग (प्रख्यात गायनोकोलाॅजिस्ट) ने उदयन केयर के कार्यों की भूरि-भूरि प्रशंसा करते हुए सभी शालिनियों का उत्साहवर्धन किया और कहा कि उदयन एक प्रेरणास्रोत है, जो कठिनाइयों को ही अपनी ताकत बनाकर नारी शक्ति को निखार रहा है।मुख्य सलाहकार, डाॅ. सुशील गुप्ता ने आशीर्वचन देते हुए कहा कि उन्होंने अनेकानेक प्रकार की समाजसेवा की है परंतु उदयन परिवार में सम्मिलित होकर इन लड़कियों को गोद लेकर पाँच वर्ष तक उनके शिक्षण कार्यक्रम व कार्यशालाओं का आयोजन करना अभी तक के समस्त कार्यों में सर्वोपरि एवं संतोषजनक है। उन्होंने आगे कहा कि प्रत्येक छात्रा को अपना आदर्श स्थापित करके प्रगति के पथ पर निरंतर बढ़ते रहना है।कार्यक्रम के अंतिम चरण में माताओं व मेंटर्स का सम्मान किया गया। अंत में राशि गर्ग द्वारा सभी का आभार व्यक्त किया गया।तत्पश्चात हुनर हाट का अनावरण किया गया, जिसमें समस्त बैच की शालीनियों ने अपने कौशल को प्रस्तुत किया तथा विभिन्न तरह की कलाकृति बना कर दूसरी शालिनीयों को यह कला सिखाई। कार्यक्रम में प्रतिभा सुनीति शॉ (कार्यक्रम समन्वयिका), जॉन प्रदीप उलरिक (कंवीनर), शेफालिका श्रीवास्तव, एडवोकेट नम्रता मिश्रा, जगप्रीत सिंह सचदेवा, प्रतिभा कुलश्रेष्ठ, डॉ. शुभा कुलश्रेष्ठ, डॉ. कामना धवन, विजय अग्रवाल, सी.ए. ऋचा बिंदल गोयल, दीपाली खेत्रपाल, दिव्या कालरा, डॉ. नीलम मेहरोत्रा, शशांक अग्रवाल, दीक्षा, मोहित महाजन एवं मुकेश मीरचंदानी* की सराहनीय उपस्थिति रही।


jarnlist satish mishra agra 


Comments

Popular posts from this blog

सिंधी सेंट्रल पंचायत आगरा द्वारा महामहिम राज्यपाल छत्तीसगढ़ के नाम जिलाधिकारी आगरा के माध्यम से एक ज्ञापन प्रेषित किया

धार्मिक यात्रा (कीर्तन यात्रा बोले सो निहाल सतश्री अकाल के जयकारों के साथ अरदास कर के गुरुद्वारा साहिब से जत्था रवाना हुआ

आगरा ताजनगरी में महिला मंडल माता की भक्ति में झूमी