होटल लाल्स इन में भगवान झूलेलाल जयंती के निमंत्रण पत्र का विमोचन, 18 मार्च को निकलेगी भव्य शोभायात्रा


 आगरा। वरुण अवतार भगवान झूलेलाल जी की आगामी जयंती के उपलक्ष्य में सिंधी सेंट्रल पंचायत द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। होटल लाल्स इन में आयोजित एक समारोह के दौरान जयंती महोत्सव के निमंत्रण पत्र का विधि-विधान से विमोचन किया गया। अध्यक्ष जी ने सर्व समाज से शोभायात्रा में शामिल होने की अपीलसिंधी सेंट्रल पंचायत के अध्यक्ष चंद्रप्रकाश सोनी ने इस अवसर पर सर्व समाज को संबोधित करते हुए आह्वान किया कि अधिक से अधिक संख्या में लोग इस शोभायात्रा में शामिल हों और धर्म लाभ उठाएं। उन्होंने बताया कि समाज की एकता और सौहार्द को प्रदर्शित करने वाला यह आयोजन इस वर्ष अत्यंत भव्य होगा।कार्यक्रम की रूपरेखाअध्यक्ष ने जानकारी साझा करते हुए बताया कि मुख्य कार्यक्रम 18 मार्च को आयोजित किया जाएगा:उद्घाटन: दोपहर 3:00 बजे हरियाली वाटिका में होगा, जहाँ समाज के वरिष्ठ जनों का सम्मान और स्वागत सत्कार किया जाएगा।शोभायात्रा: दोपहर 3:30 बजे शोभायात्रा हरियाली वाटिका से यथावत प्रारंभ होगी।मार्ग: यह भव्य शोभायात्रा घटिया आजम खाँ, फुल्लटी, सिंधी बाजार, किनारी बाजार, चिमन चौराहा, दरेसी-1 और दरेसी-2 से होते हुए गुजरेगी।समापन: यात्रा का समापन होटल लाल्स इन में होगा, जहाँ भक्तों के लिए भव्य भंडारे का आयोजन किया गया है।इसके साथ ही सिंन्धी सेंट्रल पंचायत के महामंत्री हेमंत भोजवानी के  भाजपा महानगर के महामंत्री के पद व सुनील कर्मचन्दानी को पार्षद पर नियुक्त होने पर स्वागत किया गया ।प्रमुख उपस्थितिइस गरिमामयी विमोचन कार्यक्रम में अध्यक्ष चंद्रप्रकाश सोनी के साथ मुख्य रूप से हेमंत भोजवानी, घनश्याम दास देवनानी,परमानंद अतवाणी, श्याम भोजवानी, नंददलाल आयलानी जगदीश डोडानी, दौलत खूबनानी, मेघराज दयालानी, नरेश देवनानी, कमल जुम्मानी, रवि और अमर कंधारी सहित समाज के कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Comments

Popular posts from this blog

सिंधी सेंट्रल पंचायत आगरा द्वारा महामहिम राज्यपाल छत्तीसगढ़ के नाम जिलाधिकारी आगरा के माध्यम से एक ज्ञापन प्रेषित किया

आगरा ताजनगरी में महिला मंडल माता की भक्ति में झूमी

धार्मिक यात्रा (कीर्तन यात्रा बोले सो निहाल सतश्री अकाल के जयकारों के साथ अरदास कर के गुरुद्वारा साहिब से जत्था रवाना हुआ