इंदौर–अमृतसर एक्सप्रेस के आगरा कैंट पहुंचते ही जयकारों से गूंजा स्टेशन, तीर्थयात्रियों का भावपूर्ण स्वागत


 आगरा। इंदौर अमृतसर एक्सप्रेस के आगरा कैंट स्टेशन पर पहुंचते ही वातावरण भक्तिमय हो उठा। संगत द्वारा बोले सो निहाल, सतश्री अकाल के जयकारों से पूरा स्टेशन गूंज उठा। गुरुद्वारा दशम पातशाह शाहगंज की संगत ने श्रद्धालु तीर्थयात्रियों का पुष्पमालाओं एवं सरोपा पहनाकर आत्मीय स्वागत-सत्कार के साथ अभिनंदन किया। 200 श्रद्धालुओं का यह पावन जत्था विभिन्न ऐतिहासिक एवं पवित्र गुरुधामों के दर्शन हेतु रवाना हुआ, यात्रा के दौरान श्रद्धालु श्री दरबार साहिब अमृतसर, गुरुद्वारा फतेहगढ़ साहिब, गुरुद्वारा आनंदपुर साहिब, गुरुद्वारा मुक्तसर साहिब, गुरुद्वारा श्री दमदमा साहिब, गुरुद्वारा गोइंदवाल साहिब गुरुद्वारा खडूर साहिब, गुरुद्वारा तरनतारन साहिब सहित अन्य गुरुद्वारों में माथा टेककर आशीर्वाद प्राप्त करेंगे। यात्रा की अगुवाई बाबा संतोख सिंह मखीजा द्वारा की,स्टेशन पर गुरु नानक नाम लेवा संगत ने सभी (तीर्थयात्रियों) गुरु रूप संगत का जोरदार स्वागत करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दीं और उनकी यात्रा को सफल एवं मंगलमय होने की कामना की, इस अवसर पर सेवा भावना से प्रेरित होकर लंगर सेवा का भी आयोजन किया गया। जिसमें श्रद्धालुओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।संगत ने अरदास करते हुए गुरु साहिब से सभी के सुख-समृद्धि एवं चढ़दी कला की कामना की, इस दौरान राजू सलूजा, बलविंदर सिंह बावा, बॉबी आनंद, गुरु सेवक श्याम भोजवानी, चांदनी भोजवानी मोहन गगनानी,ज्ञानी अजीत सिंह, राजा सुखनानी,कमल भोजवानी, भरत संगतानी, पवन तुलवानी, व्यान गनवानी, पार्थ तुलवानी आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।तीर्थ यात्रा के जत्थे की रवानगी पर वाहेगुरु नाम सिमरन श्रद्धा, उत्साह और भक्ति का अद्भुत संगम देखने को मिला।

Comments

Popular posts from this blog

सिंधी सेंट्रल पंचायत आगरा द्वारा महामहिम राज्यपाल छत्तीसगढ़ के नाम जिलाधिकारी आगरा के माध्यम से एक ज्ञापन प्रेषित किया

आगरा ताजनगरी में महिला मंडल माता की भक्ति में झूमी

धार्मिक यात्रा (कीर्तन यात्रा बोले सो निहाल सतश्री अकाल के जयकारों के साथ अरदास कर के गुरुद्वारा साहिब से जत्था रवाना हुआ