आगरा में होगा आध्यात्मिक चेतना का पुनर्जागरण, पावन सोमनाथ ज्योतिर्लिंग के अवशेष 2 अप्रैल को पहुँचेंगे प्रिल्यूड पब्लिक स्कूल
आगरा। आगरा के चारों कोनों पर स्थित शिव मंदिर शहर की रक्षा व समृद्धि के प्रतीक हैं। इस नगर के श्रद्धालुओं हेतु आर्ट ऑफ लिविंग के सौजन्य से सोमनाथ ज्योतिर्लिंग पैन इंडिया देशव्यापी यात्रा के अंतर्गत सोमनाथ ज्योतिर्लिंग के 1000 वर्षों तक संरक्षित रहे पावन अवशेष आगरा स्थित प्रिल्यूड पब्लिक स्कूल पहुँचेंगे, जहाँ सांय 4 से 6 बजे तक सपर्या नामक विशेष पूजा का आयोजन किया जाएगा।इस पावन अवसर पर 54 लाख बार ऊँ नमः शिवाय लिखकर ज्योतिर्लिंग को समर्पित किया जाएगा, जिसके लिए संकल्प लेखन पुस्तिका दयालबाग स्थित प्रिल्यूड पब्लिक स्कूल अथवा संजय प्लेस स्थित प्रिल्यूड पब्लिक स्कूल के सिटी ऑफिस से 27 मार्च, प्रातः 8 से 2 बजे तक प्राप्त की जा सकती हैं व पूजन वाले दिन पूर्ण कर लाना अनिवार्य है। इस संदर्भ में डाॅ. सुशील गुप्ता (अपेक्स मेंबर यू.पी. वेस्ट) ने जानकारी देते हुए कहा कि दर्शनाभिलाषियों की सुविधा हेतु बस सुविधा भी प्रदान की जाएगी, जो प्रतापपुरा चौराहा व कमला नगर (दोनों रूट) से अपराह्न 3 बजे चलेगी। इच्छुक व्यक्ति बस हेतु महाराम सिंह (9897969756) से संपर्क कर सकते हैं। सोमनाथ ज्योतिर्लिंग के पावन अवशेषों का आगमन न केवल शहर के धार्मिक महत्व को बढ़ाएगा, बल्कि इसे राष्ट्रीय स्तर पर भी एक विशेष स्थान दिलाएगा। यह आयोजन श्रद्धा, प्रेम और सांस्कृतिक चेतना की विजय का प्रतीक है, जहां 1000 वर्षों का संरक्षण, 100 वर्षों को प्रतीक्षा और वर्तमान का पुनरुत्थान एक साथ परिलक्षित होता है।कार्यक्रम में डाॅ. सुशील गुप्ता, सुनीता गुप्ता, सीमा सहजपाल, ममता रल्ली, डाॅ. रश्मि, बबिता रानी, आस्था अरोड़ा आदि उपस्थित रहीं।
jarnlist satish mishra agra

Comments
Post a Comment