भगवान झूलेलाल जयंती: कैलाशपुरी पंचायत द्वारा 'अक्रूर वाटिका' में भव्य सांस्कृतिक संध्या का आयोजन
आगरा। पूज्य सिंधी पंचायत, कैलाशपुरी द्वारा भगवान झूलेलाल जयंती के पावन उपलक्ष्य में 'अक्रूर वाटिका' में एक भव्य और भक्तिमय सांस्कृतिक संध्या का आयोजन किया गया। इस अवसर पर पूरा वातावरण "जय झूलेलाल" के जयकारों और भजनों से गुंजायमान हो उठा।भजनों की स्वर लहरियों पर झूम उठे श्रद्धालु कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण प्रसिद्ध भजन गायक मोहित असरानी की शानदार प्रस्तुति रही। उन्होंने भगवान झूलेलाल जी के एक से बढ़कर एक मधुर भजन प्रस्तुत किए, जिससे वहाँ मौजूद सभी श्रद्धालु मंत्रमुग्ध हो गए और भक्ति में सराबोर होकर झूमने लगे।कैलाश पूरी पंचायत अध्यक्ष अशोक पारवानी ने बताया की भगवान झूलेलाल जयंती के कार्यक्रम की श्रृंखला में आज हमने यह सांस्कृतिक संध्या का आयोजन किया हैं इसके आलावा हमने आज सेंट्रल पंचायत का स्वागत किया हैं गणमान्य अतिथियों का हुआ भव्य स्वागत सांस्कृतिक संध्या के दौरान सिंधी समाज की प्रमुख विभूतियों और संतों का गरिमामयी सानिध्य प्राप्त हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में *साई गुरमुख दास उदासीन उपस्थित रहे। सिंधी सेंट्रल पंचायत के अध्यक्ष चंद्र प्रकाश सोनी, हेमंत भोजवानी, नंदलाल आयलानी,श्याम भोजवानी, कमल जुम्मानी*,परमानंद अतवाणी, जगदीश डोडानी, दौलत खूबनानी, मेघराज दयालानी, सहित अन्य वरिष्ठ सदस्यों का गर्मजोशी से स्वागत व अभिनंदन किया गया।पंचायत की सक्रिय भागीदारी इस मोके पर कैलाशपुरी पंचायत के अध्यक्ष अशोक परवानी, दीपक चोइथ रामानी, पंडित मुरली महाराज, अजीत जेसवानी, केवलराम वास्वानी, ईश्वरलाल मोहनानी, नन्दलाल आयलानी, रविन्द्र नागवानी, राजेश लालवानी, सुरेश बाबानी, नन्दलाल छतानी, यश नवलानी, केशव हेमवानी, निखिल कुमार एवं उनकी पूरी टीम का विशेष सहयोग रहा। कार्यक्रम के अंत में सभी अतिथियों और आगंतुकों का आभार व्यक्त किया गया।।*

Comments
Post a Comment