120वां नवरात्र महोत्सव भव्य शोभा यात्रा व दुर्गा जागरण के साथ होंगे विविध धार्मिक आयोजन, पोस्टर विमोचन संपन्न


आगरा। श्री शशि वैष्णव माता महाकाली मंदिर, शाहगंज में चैत्र नवरात्रि के पावन अवसर पर आयोजित होने वाले 120वें भव्य नवरात्र महोत्सव का पोस्टर विमोचन विधिवत संपन्न हुआ। इस अवसर पर आयोजित पत्रकार वार्ता में आयोजकों ने पत्रकार साथियों से रूबरू होकर कार्यक्रमों की विस्तृत जानकारी साझा की,पत्रकार वार्ता में बताया गया कि 27,3,2026  सायं 6:30 बजे विशाल भव्य शोभा यात्रा मैया की भव्य सवारी बैंड बाजों के साथ नगर भ्रमण,जिसमें श्रद्धालु बड़ी संख्या में भाग लेंगे, इसके साथ ही नवरात्रि के दौरान विशाल दुर्गा जागरण, भजन संध्या, माता रानी की विशेष आरती एवं प्रसादी वितरण जैसे अनेक धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। कार्यक्रम में परम श्रद्धेय ज्योतिलीन परम पूजनीय गुरुमाता देवी शशिबाला जी की विशेष आशीर्वाद एवं सान्निध्य प्राप्त होगा। जिससे आयोजन की भव्यता और अधिक बढ़ेगी। मां भगवती चरणानुरणी ब्रह्मलीन महंत श्री नरेंद्र ढालिया पंथ मार्गदर्शक जी की प्रेरणा सदैव हमारे साथ इस अवसर पर समाजसेवी श्याम भोजवानी ने कहा कि,यह महोत्सव हमारी संस्कृति और आस्था का प्रतीक है, जिसमें सभी वर्गों के लोग बढ़-चढ़कर भाग लेते हैं। हम सभी का प्रयास है कि यह आयोजन और अधिक भव्य एवं सफल बने। वहीं आयोजक अध्यक्ष हर्ष ढालिया ने बताया कि 120वें वर्ष में प्रवेश कर चुका यह महोत्सव ऐतिहासिक स्वरूप ले चुका है, सभी श्रद्धालुओं के सहयोग से इस बार भी भव्य शोभायात्रा एवं जागरण का आयोजन किया जाएगा। आयोजकों ने समस्त श्रद्धालुओं से अपील की कि वे अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर मां महाकाली के दरबार में अपनी उपस्थिति दर्ज कराएं और पुण्य लाभ प्राप्त करें। गणपति वंदना व तारारानी की कथा हर्ष ढालिया एवं श्री शक्ति भजन मंडल द्वारा मुख्य गुणगान दास राम लखन (गुरुजी वृंदावन धाम )एंड पार्टी तथा दिल्ली व आगरा के प्रशिद्ध कलाकारों द्वारा महामाई का गुणगान करेंगे।हर्ष ढालिया(अध्यक्ष एवं संचालक),श्याम भोजवानी,गौरव रजावत,योगेश जारानी,सुंदर चाचा,गुलशन माकन,अंकित,मोनी गुरु,एकता,गीता,दीपू सेनानी,कन्हैया सोनी,भूपेंद्र कल्याणी,आकाश मुलानी,गोपाल,कमल भाटिया,आकर्ष,योगी,राहुल,कमल आदि।


Jarnlist satish mishra agra 

Comments

Popular posts from this blog

सिंधी सेंट्रल पंचायत आगरा द्वारा महामहिम राज्यपाल छत्तीसगढ़ के नाम जिलाधिकारी आगरा के माध्यम से एक ज्ञापन प्रेषित किया

आगरा ताजनगरी में महिला मंडल माता की भक्ति में झूमी

धार्मिक यात्रा (कीर्तन यात्रा बोले सो निहाल सतश्री अकाल के जयकारों के साथ अरदास कर के गुरुद्वारा साहिब से जत्था रवाना हुआ