घर-घर गूंजी ‘जय माता दी’, अष्टमी पर कन्या-लंगूर पूजन के साथ भक्तिभाव का अद्भुत नज़ारा दिखा
आगरा। ताजनगरी पावन नवरात्रि के शुभ अवसर पर शहर भर में अष्टमी के दिन घर-घर माता रानी का पूजन बड़े श्रद्धा और उल्लास के साथ संपन्न हुआ। भक्तों ने मां दुर्गा के स्वरूप मानी जाने वाली छोटी-छोटी कन्याओं का विधि-विधान से पूजन कर उन्हें भोजन कराकर आशीर्वाद प्राप्त किया। इस दौरान लंगूर (बालक) पूजन की परंपरा भी निभाई गई। जिससे पूरे माहौल में आध्यात्मिक ऊर्जा और भक्ति का विशेष संचार देखने को मिला।अष्टमी के दिन सुबह से ही घरों में पूजा-अर्चना का क्रम शुरू हो गया। महिलाओं ने भक्ति भाव से माता रानी की आराधना कर कन्याओं को स्नेहपूर्वक आमंत्रित किया। उन्हें चुनरी ओढ़ाकर, तिलक लगाकर, पूजन के पश्चात स्वादिष्ट प्रसाद व उपहार भेंट किए गए। बच्चों के चेहरों पर खुशी और उत्साह झलक रहा था। वहीं परिवारजनों ने ‘जय माता दी’ के जयकारों से वातावरण को भक्तिमय बना दिया। शहर के विभिन्न क्षेत्रों में यह नज़ारा विशेष रूप से देखने को मिला। जहां श्रद्धालुओं ने पूरी आस्था के साथ कन्या एवं लंगूर पूजन कर माता रानी से सुख-समृद्धि की कामना की, पूजन के बाद बच्चों के साथ हंसी-खुशी का माहौल बना रहा और उन्हें उपहार देकर खुशियां साझा की गईं। इस पावन अवसर पर सभी ने एक-दूसरे को अष्टमी की शुभकामनाएं देते हुए घर-परिवार में सुख, शांति और समृद्धि की प्रार्थना की, पूरे शहर में भक्ति, उल्लास और आस्था का अद्भुत संगम देखने को मिला। पुनीत मेहंदीरत्ता, स्वाती,ममता,चांदनी, श्याम भोजवानी, हर्षिल, रवि सोनकर, आदि।

Comments
Post a Comment