आगरा वनस्थली विद्यालय में 'नन्हे स्नातकों' का उत्साह:* यूकेजी ग्रेजुएशन एवं वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित
आगरा (28 मार्च, 2026): स्थानीय प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थान आगरा वनस्थली विद्यालय में शनिवार को ‘यूकेजी ग्रेजुएशन सेरेमनी’ एवं वार्षिक परीक्षा परिणाम वितरण समारोह का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यालय परिसर में नन्हे विद्यार्थियों के चेहरों पर सफलता की चमक एवं अभिभावकों में गर्व का भाव देखने को मिला।
🎓 भव्य शुभारंभ एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियां
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि श्री राजीव गुप्ता (एस.आई. एत्मादपुर), श्री गौरव जी (एस.आई. एत्मादपुर) एवं श्री सुशील जी (एत्मादपुर) तथा मिगफ्रे के चेयरमैन श्री वी. के. मित्तल द्वारा माँ सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलन के साथ किया गया।
इसके पश्चात प्लेग्रुप, नर्सरी, एलकेजी एवं यूकेजी के नन्हे विद्यार्थियों ने सरस्वती वंदना एवं आकर्षक सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से सभी का मन मोह लिया।
कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण यूकेजी के छात्र रहे, जिन्हें औपचारिक रूप से ‘ग्रेजुएशन डिग्री’ प्रदान कर उनके शैक्षणिक जीवन के अगले चरण के लिए शुभकामनाएं दी गईं।
🏆 प्रतिभाओं का सम्मान
वार्षिक परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्लेग्रुप से लेकर कक्षा 9 एवं 11 तक के मेधावी छात्रों को रिपोर्ट कार्ड एवं पासिंग सर्टिफिकेट वितरित किए गए। प्रत्येक कक्षा में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को ट्रॉफी एवं चॉकलेट देकर सम्मानित किया गया।
🥇 प्रथम स्थान प्राप्त छात्र:
पी.जी.: विधी उपाध्याय
नर्सरी: देव
एलकेजी: अरुल तोमर
यूकेजी: निताशा सिंह
कक्षा 1 से 5: वंशिका सिकरवार, वंश कुमार, शिवा धनगर, हिना यादव, तनिष्का शर्मा
कक्षा 6 से 9 एवं 11: संभव श्रीवास्तव, कंगना, खुशबू, चंचल सिकरवार, तुसार रंजन
🥈 द्वितीय स्थान प्राप्त छात्र:
नर्सरी: यसराज
एलकेजी: वैष्णवी निगम
यूकेजी: कृष्णा यादव
कक्षा 1 से 9 एवं 11: गिरीश चौहान, रूद्र प्रताप, नवीन, गनवी चौहान, रुद्राक्षी गुप्ता, मानवी गुप्ता, दिव्यांशु राजपूत, पारस, आर्यन भदौरिया, साक्षी सिकरवार
🥉 तृतीय स्थान प्राप्त छात्र:
एलकेजी: दीपेश
यूकेजी: तनिष्का बघेल
कक्षा 1 से 9 एवं 11: ध्रुव कांत, ऋषि चौहान, नेहा खुशवाह, दुर्गा चौधरी, काव्या गुप्ता, पारस, रिद्धिम गर्ग, रागिनी यादव, स्वाति निषाद, वरुण भास्कर
🎤 अतिथियों के विचार
संस्थान के चेयरमैन श्री वी. के. मित्तल ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि बच्चों की छोटी-छोटी उपलब्धियां ही उनके उज्ज्वल भविष्य की मजबूत नींव रखती हैं।डायरेक्टर श्री मनीष मित्तल ने शिक्षा को व्यक्तित्व निर्माण का आधार बताया। वहीं सह-अध्यक्ष श्रीमती रीना जालान एवं डॉ. स्वाति चंद्रा ने बच्चों के संस्कार एवं उनकी सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त की।एकेडमिक डायरेक्टर श्रीमती नूपुर सिंघल एवं प्रधानाचार्या श्रीमती निर्मल चौहान ने छात्रों की मेहनत की सराहना करते हुए सर्वांगीण विकास पर बल दिया।इस अवसर पर वाइस चेयरमैन श्री ऋषि मित्तल, श्री वेद मित्तल एवं कोऑर्डिनेटर श्री दिनेश सर ने भी विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया।
विशेष उपस्थिति एवं सहयोग
कार्यक्रम में किड्स वनस्थली पब्लिक स्कूल की प्रधानाचार्या सुनैना मैम एवं एवीएमडी के वाइस प्रिंसिपल यतेंद्र सर विशेष रूप से उपस्थित रहे।कार्यक्रम को सफल बनाने में आकाश शर्मा, सुनील निषाद, मुकेश अरेला, ऋषभ शर्मा, निशांत सिकरवार, सुरेश वर्मा, लक्ष्मी बघेल, मीना यादव, रश्मि शर्मा, डिम्पल, दीपिका, गरिमा सिंघल, मुस्कान, रूबी सहित समस्त स्टाफ का सराहनीय योगदान रहा।इसके अतिरिक्त नरेश, समीर, रामवीर, राजकुमारी, इंद्रा आंटी एवं पुनिया अम्मा का भी विशेष सहयोग रहा।समारोह के अंत में अभिभावकों के लिए अल्पाहार की व्यवस्था भी की गई।

Comments
Post a Comment