प्रिल्यूड पब्लिक स्कूल में हुआ भव्य ग्रेजुएशन सेरेमनी एवं ग्रैंड पेरेंट्स डे का आयोजन
प्रिल्यूड पब्लिक स्कूल में 24 मार्च 2026 को ग्रेजुएशन सेरेमनी एवं ग्रैंड पेरेंट्स डे का आयोजन अत्यंत हर्ष, उत्साह एवं गरिमामय वातावरण में किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ राष्ट्रीय गीत के साथ हुआ। *मुख्य अतिथि डॉ. चीनू अग्रवाल (संस्थापक, फीलिंग्स माइंड्स), निदेशक डॉ. सुशील गुप्ता, निदेशिका श्रीमती सुनीता गुप्ता, ईशा गुप्ता प्रधानाचार्य अरविंद श्रीवास्तव एवं प्रथम प्रवेशी छात्र नैतिक नंदन के परिवार* द्वारा दीप प्रज्वलन किया गया। तत्पश्चात कक्षा दो के विद्यार्थियों द्वारा गणेश वंदना प्रस्तुत की गई। कार्यक्रम में दादा-दादी/नाना-नानी के साथ विशेष संवाद व बच्चों के साथ की गई रैंपवाॅक ने सभी को भावुक कर दिया। नर्सरी एवं एल.के.जी. के विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत नृत्य ने सभी का मन मोह लिया। कक्षा एक के विद्यार्थियों द्वारा चेयर डांस प्रस्तुति दी गई तथा रोनित जैन द्वारा विशेष गायन प्रस्तुति दी गई। तत्पश्चात् यू.के.जी. के छात्रों द्वारा रेड कार्पेट पर मार्च पास्ट एवं भव्य ग्रेजुएशन सेरेमनी आयोजित की गई, जिसमें उन्हें प्रमाण-पत्र प्रदान दिए गए। तपश्चात् विद्यार्थियों द्वारा धन्यवाद गीत प्रस्तुत किया गया। मुख्य अतिथि डॉ. चीनू अग्रवाल* ने छात्रों को आशीर्वचन देते हुए कहा कि आज के समय में बच्चे एवं बड़े स्क्रीन पर समय ज्यादा देते हैं व रिश्तों को कम। अतः मोबाइल एडिक्शन से बचने के लिए परिवार के साथ समय बिताना बहुत जरूरी है। खुद का, अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें और बच्चों के साथ स्वस्थ संवाद रखें। इस अवसर पर विद्यालय के निदेशक डॉ. सुशील गुप्ता ने कहा कि ग्रैंड पैरेंट्स बनना बहुत सौभाग्य की बात है, साथ ही ग्रैंडपैरेंट्स अपने अनुभव और कलाओं को अगली पीढ़ी को सौंपना न भूलें। प्रधानाचार्य जी ने कहा कि ग्रेड पेरेंट्स हमारे बच्चों के प्रथम गुरु होते हैं, जो उन्हें ज्ञान, मूल्य और संस्कृति सिखाते हैं। हमें अपने उनका सम्मान करते करना चाहिए। कार्यक्रम का संचालन आदविक गुप्ता, उर्वी मौर्य, वेदांश कौशिक, करनी गोयल, आराध्या श्रीवास्तव, अनायका गुप्ता द्वारा किया गया। कक्षा दो की प्रियांशी मिश्रा* द्वारा अतिथियों, अभिभावकों एवं विद्यार्थियों का आभार धन्यवाद ज्ञापन देकर व्यक्त किया गया। इस अवसर पर विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले शिक्षक व छात्रों को भी सम्मानित किया गया, जिसकी सूची साथ ही संलग्न की गई है।
*पुरस्कृत विजेताओं की सूची*
*सर्वश्रेष्ठ वक्ता (हिंदी)* कायशा शम्सी, राधिका वर्मा,
साक्षी भोजवानी
*सर्वश्रेष्ठ वक्ता (अंग्रेज़ी)* प्रत्यक्षा रंजन, प्रेम गज़ाला,
जाह्नवी कठपाल
*सर्वश्रेष्ठ लेखक (हिंदी)* आदित्य प्रताप सिंह, खुशी अग्रवाल, नायशा छोंकर
*सर्वश्रेष्ठ लेखक (अंग्रेज़ी)* सौम्या जैन, खुशबू चौहान,
अंशुमन सिकरवार
*सर्वश्रेष्ठ कलाकार* रिद्धिमा शर्मा, आराध्या सिंह, मिष्ठी सिंघल
*सर्वश्रेष्ठ गायक* दक्ष सिंह,
अलायना खान, आराध्या दयाल
*सर्वश्रेष्ठ नर्तक* आरना गुप्ता, अनिका यादव, मयूर सक्सेना
*सर्वश्रेष्ठ एंकर* गौरी सिंह,
अर्नव गर्ग, प्रीतिशा त्रिपाठी, आध्या यादव, हर्ष भारद्वाज, गौरांगी गर्ग
*सर्वश्रेष्ठ योग मास्टर* गौरी सिंह, आदित्य वर्मा
*सर्वश्रेष्ठ समाचार एंकर* आध्या सारन, वैष्णवी सिसोदिया, अक्षिता सिंह,
गीत अग्रवाल
*सर्वश्रेष्ठ ड्रमर* अनन्या शर्मा
*सर्वश्रेष्ठ कीबोर्ड वादक*
अश्वानी कुमार गोस्वामी
*सर्वश्रेष्ठ गिटार वादक* वंश अग्रवाल
*सर्वश्रेष्ठ तबला वादक* प्रेम गज़ाला
*100% उपस्थिति*
(2024-25) वीरभद्र मोदी,
कौमुदी गुप्ता
(2025-26) एंजेल, मनीत कुकरेजा, आरत कुमार, गौरी सिंह, सौम्या जैन, कौमुदी गुप्ता, देवांश तिवारी
*स्क्राइब* आर्यन जैन, जतन अग्रवाल, सृष्टि गर्ग, अंशुमन सिकरवार, अनिरुद्ध भारद्वाज
*शिक्षक डिस्प्ले बोर्ड प्रतियोगिता - 2026-27*
1 *नवांकुर और सृजन विंग* (विषय: प्राचीन भारतीय शिक्षा, स्कूल लाइब्रेरी)
*प्रथम*: अर्पणा सक्सेना
*द्वितीय*: पूजा गुप्ता, आनंद अग्रवाल
*तृतीय*: चाँदनी अरोड़ा
*सांत्वना*: मोना काबरा
2. *नवपल्लव विंग* (विषय: सोशल और इमोशनल स्किल्स, भविष्य की एआई शिक्षा, स्वास्थ्य और कार्य अनुशासन, समर्पण और सपने, डिजिटल मार्केटिंग के फायदे और नुकसान)
*प्रथम*: डॉ. रश्मि गाँधी
*द्वितीय*: इशिता अग्रवाल
*तृतीय*: शिखा श्रीवास्तव
*सांत्वना*: चंचल ठाकुर, डिंपल पांडेय, अर्सला नदीम, विक्रम प्रताप सिंह, आयुष सक्सेना, अंतरिक्षा ओबरॉय
3. *पल्लवित विंग* (विषय : डिजिटल मार्केटिंग के फायदे और नुकसान, भारत @ 2047, एक उच्च प्रदर्शनकर्ता बनना, वैश्विक नागरिक बनना)
*प्रथम स्थान*: काजल वासुदेव
*द्वितीय स्थान*: डिंपल पांडेय
*तृतीय स्थान*: श्वेता नागपाल
*सांत्वना* : गीतिका सहगल, शिखा श्रीवास्तव, चंचल ठाकुर, हेमलता अरेला, नीमा साहनी
*हेमा फाउंडेशन के विजेता*
चाँदनी अरोड़ा, नीमा साहनी, इशिता अग्रवाल, प्रीति डेंबला
*सर्वश्रेष्ठ शिक्षक*
चाँदनी अरोड़ा, आनंद अग्रवाल
*100% उपस्थिति (शिक्षकवर्ग)*
अर्पणा सक्सेना, नीमा साहनी, अंशिका जिंदल
*बैस्ट एडमिन*
मुस्कान वासुदेव
*सहायक कर्मचारी*
हरिविलास त्यागी
*माली*
होरी लाल एंड टीम
*हाउस ऑफ द ईयर ट्रॉफी*
एंड्रोमेडा सदन
*लिटिल स्टार मैथ्स ओलंपियाड 2025-26*
*गोल्ड मेडल*
नर्गिस सत्संगी, खुशविक अग्रवाल, शानवी, शिवांश नैनी, रिद्धम शर्मा
*सिल्वर मेडल*
अमायरा रोहतगी, शमित मखीजा, शिवार्थ
*लिटिल स्टार इंग्लिश ओलंपियाड (2025-26)*
*गोल्ड मेडल*
खुशविक अग्रवाल, शान्वी गुप्ता
*सिल्वर मेडल*
शिवांश नैनी
*लिटिल स्टार ई.वी.एस. ओलंपियाड (2025-26)*
*गोल्ड मेडल*
खुशविक अग्रवाल, अमायरा रोहतगी
*रीज़निंग एंड एप्टीट्यूड ओलंपियाड (2025-26)*
*गोल्ड मेडल*
ध्वनि कुमारी, आध्या रोहतगी, श्लोक सेठ, कबीर सिंह
*सिल्वर मेडल*
क्रति कुलश्रेष्ठ
*स्टेम और हिंदी ओलंपियाड 2025-26*
*गोल्ड मेडल*
प्रीतिशा त्रिपाठी, काव्या पाल
*सिल्वर ज़ोन सोशल स्टडीज़ ओलंपियाड (2025-26)*
*गोल्ड मेडल*
लक्ष्य सक्सेना, अलायना खान, श्रेयांश वर्मा
Jarnlist satish mishra agra

Comments
Post a Comment