सिंधियत की सतरंगी शाम सजेगी 13 अप्रैल को झूलेलाल जयंती के सफल आयोजन पर सहयोगियों का किया सम्मान
मेला संयोजक राज कोठारी, उप संयोजक ओमप्रकाश चोथवानी और महामंत्री हरीश टहिल्यानी बने*
आगरा। सिंधी सेंट्रल पंचायत द्वारा 30 मार्च सोमवार को होटल लाल्स इन, दरेसी में एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में विभिन्न पूज्य मोहल्ला पंचायतों के पदाधिकारी एवं सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि शामिल हुए। इस दौरान झूलेलाल जयंती के अवसर पर आयोजित अभूतपूर्व वाहन रैली एवं शोभा यात्रा को सफल बनाने वाले सभी पदाधिकारियों और सहयोगियों को सम्मानित किया गया।बैठक में आगामी 13 अप्रैल (सोमवार) को आयोजित होने वाले भव्य कार्यक्रम को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। यह आयोजन सिंधी सेंट्रल पंचायत एवं राष्ट्रीय सिंधी भाषा विकास परिषद के संयुक्त तत्वावधान में केंद्रीय हिंदी संस्थान के सहयोग से संस्थान के ग्राउंड पर आयोजित होगा। कार्यक्रम सिंधी भाषा दिवस, झूलेलाल जयंती एवं संत कंवरराम जयंती के उपलक्ष्य में 'सिंधियत की सतरंगी शाम' के रूप में मनाया जाएगा।मेले का संयोजक राज कोठारी को बनाया गया है। उप संयोजक ओमप्रकाश चोथवानी और महामंत्री हरीश टहिल्यानी होंगे।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में इंदौर से सांसद शंकर लालवानी एवं विधायक भगवान दास सबनानी की उपस्थिति प्रस्तावित है। बैठक में बताया गया कि संत कंवरराम, जिन्होंने प्रेम, सेवा और मानवता का संदेश दिया, आज भी समाज के लिए प्रेरणा स्रोत हैं। उनके भजनों ने समाज में जागरूकता और आध्यात्मिक चेतना का संचार किया।आयोजकों के अनुसार यह कार्यक्रम सिंधी भाषा, जो भारतीय संविधान की 8वीं अनुसूची में शामिल है, के संरक्षण और संवर्धन के उद्देश्य से आयोजित किया जा रहा है। कार्यक्रम में पारंपरिक सिंधी वेशभूषा, सांस्कृतिक प्रस्तुतियां, भजन-कीर्तन तथा प्रसाद वितरण किया जाएगा।कुल मिलाकर यह आयोजन सिंधी समाज की एकता, सेवा, संस्कृति और सदभावना प्रतीक बनेगा, जहां श्रद्धालु भक्ति संगीत के माध्यम से आध्यात्मिक आनंद की अनुभूति करेंगे।जिसमें चद्र प्रकाश सोनी, हेमंत भोजवानी घनश्याम दास देवनानी, परमानन्द अतवानी, नन्दलाल आयलानी, एस के वीरानी, श्याम भोजवानी, मेघराज दियालानी, राज कोठारी, ओमप्रकाश चोथवानी, हरीश टहिल्यानी, जगदीश डोडानी, दौलत खूबनानी, जेठानन्द पुरसनानी, भोजराज लालवानी, अशोक पारवानी, पुरुषोत्तम लछवानी, भजन लाल, लालचंद मोटवानी, सुंदर चेतवानी, कन्हैया लाल मानवानी , कमल जुमानी, प्रदीप बनवारी, कन्हैया सोनी, पुनीत कालरा, मोहन सोनी, नथू सोनी, दौलत राम मोड़वानी, नरेश लखवानी, शंकर लाल आस्वानी, नीरज सोनी, अशोक चावला, अशोक कोडवानी उमेश पेरवानी, हरीश कन्हैया सोनी, राजा सुखनानी, हर्ष आस्नानी, भीष्म लालवानी, दीपक आत्वानी, सुरेश चोतवानी, मुकेश साहनी आदि मौजूद रहे।
Jarnlist satish mishra agra

Comments
Post a Comment