भक्ति भाव के साथ प्रारंभ हुआ तीन दिवसीय श्री संकट मोचन हनुमान जयंती महोत्सव, प्रथम दिवस पर अखंड रामायण पाठ का शुभारंभ
आगरा,श्री संकट मोचन हनुमान जी मंदिर परिसर, ताज रोड (होटल क्लार्क शिराज के पास) में तीन दिवसीय श्री संकट मोचन हनुमान जयंती महोत्सव का शुभारंभ आज मंगलवार, को अत्यंत श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ हुआ,प्रथम दिवस पर मंदिर परिसर में भक्तिमय वातावरण देखते ही बन रहा था, जहां श्रद्धालुओं की उपस्थिति से पूरा परिसर,जय श्रीराम एवं जय बजरंगबली के जयकारों से गूंज उठा,कार्यक्रम की शुरुआत दोपहर विधि-विधान के साथ पं प्रवीनदत्त शर्मा,दुआ सागर, कुलदीप शर्मा,पं सरवन द्वारा श्री अखंड रामायण पूजन से हुई, छोटे गुरुजी महंत योगेश भारद्वाज जी के सानिध्य में पूजन संपन्न हुआ, जिसमें श्रद्धालुओं ने बढ़-चढ़कर भाग लेते हुए पुण्य अर्जित किया, इसके उपरांत सायं अखंड रामायण पाठ का शुभारंभ हुआ, अपरान्त भजन संध्या मे प्रसिद्ध भजन गायक ब्रज रसिक बलवीर सिंह बल्लो रजत शमशाबादी भोले संवारिया मनोज रंगीला निरंजन राजपूत महक ठाकुर ने देर रात्रि तक निरंतर भक्ति रस की धारा प्रवाहित कर बाबा के भक्तों को मन्त्रमुग्ध किया इस अवसर पर छोटे गुरुजी महंत योगेश भारद्वाज जी ने कहा कि श्रीराम कथा का श्रवण जीवन को पवित्र और सार्थक बनाता है तथा हनुमान जी की कृपा से सभी कष्टों का निवारण होता है, उन्होंने भक्तों से महोत्सव के सभी दिनों में सहभागिता कर धर्म लाभ लेने का आह्वान किया,भव्य सजे विशाल पंडाल मंदिर परिसर को आकर्षक रूप से सजाया गया, जहां दीपों की आभा और भक्ति संगीत ने वातावरण को और भी दिव्य बना दिया, श्रद्धालु पूरे भाव से रामायण पाठ में लीन दिखाई दिए,इस अवसर पर समाजसेवी श्याम भोजवानी जी ने भी भक्तों से अपील करते हुए कहा कि इस पावन आयोजन में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर हनुमान जी का आशीर्वाद प्राप्त करें और भक्ति मार्ग पर अग्रसर हों,प्रथम दिवस के सफल आयोजन के साथ ही आगामी कार्यक्रमों को लेकर श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखा जा रहा है,बुधवार को पाठ समापन के अपरान्त विशेष संगीतमय भजन संध्या एवं रासलीला वृंदावन के कलाकारों शाम 7 बजे द्वारा मुख्य रूप से कर्णी योगेश प्रकाश भारद्वाज एवं समस्त भक्तगण समाजसेवी श्याम भोजवानी, अमित कपूर, गोपाल शुक्ला, मनोज गुप्ता, पंकज, रामनिवास, टीकम, अमित उमेश, मनोज गुप्ता भरत ज्ञानचंदानी, अमूल्य कक्कड़ आदि



Comments
Post a Comment