अमर शहीद हेमू कालानी जी का 103वां जन्मोत्सव मनाया गया


 आगरा। हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी सिंधी शक्ति संगठन, सिंधी यूथ क्लब एवं सिंधी सेवा संगम के संयुक्त तत्वावधान में अमर शहीद हेमू कालानी जी का 103वां जन्मोत्सव सदर तहसील स्थित हेमू कालानी चौक पर श्रद्धा एवं सम्मान के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में सभी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।कार्यक्रम का शुभारंभ शहीद हेमू कालानी जी की प्रतिमा पर पूजा-अर्चना एवं माल्यार्पण कर किया गया। इसके उपरांत उपस्थित जनों को मिठाई वितरित की गई।संगठन के संस्थापक अध्यक्ष सुशील नोतनानी ने अपने संबोधन में कहा कि हेमू कालानी जी ने कम उम्र में ही देश की आजादी के लिए अद्भुत साहस और समर्पण दिखाया। उन्होंने ब्रिटिश हुकूमत के खिलाफ संघर्ष करते हुए भारत को स्वतंत्र कराने का संकल्प लिया।अमृत मखीजा जी ने कहा कि हम उस महान माता को नमन करते हैं, जिन्होंने ऐसे वीर सपूत को जन्म दिया, जिसने देश और समाज का नाम रोशन किया। वहीं सोनू मदनानी  ने कहा कि आज के युवाओं को हेमू कालानी जी के जीवन से प्रेरणा लेनी चाहिए, क्योंकि युवा शक्ति ही देश का भविष्य है।कार्यक्रम मे मुख्य रूप से उपस्थित रहे सुशील नोतनानी, अमृत मखीजा, हेमंत नोतनानी, मनोज नोतनानी, सुखदेव गिद्वानी, अजय नोतनानी, किशोर बुद्राणी, आनंद नोतनानी, रोहित एलानी, राजकुमार नोतनानी, मनीष हरजानी,  सोनू मदनी , मनोज खेमानी, अनिल नोतनानी, जय सिंह सरदार, नरेंद्र करमचंद, राजकुमार सोनी, सतीश मनमानी, मनोज थरानी, डिंपल शर्मा, संदीप नोतनानी, राजकुमार कुशवाह, अंश नोतनानी, काव्या , नीर, नवन, तेजस|


Jarnlist satish mishra agra 


Comments

Popular posts from this blog

अभियंता दिवस पर डिप्लोमा इंजीनियर्स महासंघ ने किया रक्तदान शिविर का आयोजन

सिंधी सेंट्रल पंचायत आगरा द्वारा महामहिम राज्यपाल छत्तीसगढ़ के नाम जिलाधिकारी आगरा के माध्यम से एक ज्ञापन प्रेषित किया

एनसीआरएमयू (NCRMU) आगरा मंडल की द्विवार्षिक मंडलीय परिषद सभा संपन्न