आगरा पृथ्वीनाथ महादेव मंदिर का होगा पर्यटन विकास,कैबिनेट मंत्री योगेंद्र उपाध्याय के प्रस्ताव पर पर्यटन मंत्री ने लगाई मुहर


 आगरा। उत्तर प्रदेश सरकार के उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय के प्रस्ताव पर मोहर लगाते हुए पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह ने आगरा के प्राचीनतम पृथ्वी नाथ महादेव मंदिर के पर्यटन विकास की घोषणा की है। कैबिनेट मंत्री योगेंद्र उपाध्याय ने बताया कि मुख्यमंत्री  योगी आदित्यनाथ  की पर्यटन अवस्थापना विकास योजना के अंतर्गत दक्षिण विधानसभा क्षेत्र में मंदिरों के संरक्षण और विकास की श्रृंखला में एक और महत्वपूर्ण कड़ी जुड़ गई है। उन्होंने बताया कि पहले प्रस्ताव में दक्षिण विधानसभा के प्राचीन मनकामेश्वर मंदिर सहित  बुर्जी वाला मंदिर, जयपुर हाउस,  फूलेश्वर महादेव मंदिर, सीओडी कॉलोनी के विकास के बाद अब पृथ्वीनाथ महादेव मंदिर का भी समग्र विकास होगा। उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकार में हमारी प्राचीन धरोहर और हमारी संस्कृति धार्मिक आस्था को बढ़ाने के लिए प्राचीन मंदिरों को पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित किया जा रहा है। पृथ्वी नाथ महादेव मंदिर आगरा के भक्तजनों के आस्था का केंद्र है इस मंदिर के पर्यटन विकास होने से भक्तों की आस्था के साथ युवा पीढ़ी को धर्म जागृति का अवसर मिलेगा। इन मंदिरों का भी कराया जाएगा समग्र विकास उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय ने बताया कि  दक्षिण विधानसभा के कई और मंदिरों का  विकास उनकी प्राथमिकता में है जिसमें 1. हनुमान मंदिर, रामसिया की बगीची, नगला धाकरान 

2. भैरों मंदिर, कुटुंबी भैरों (लेटे हुए भैरों), शीतला गली, नूरी दरवाजा आदि सम्मिलित हैं। सावन के महीने में भक्तों को मिला तोहफा आगरा के चारों कोनों पर भगवान भोलेनाथ शिवलिंग के रूप में विराजमान है एक कोने पर राजेश्वर दूसरे कोने पर पृथ्वी नाथ तीसरी पर कैलाश महादेव और चौथी र बलकेश्वर महादेव विराजमान है। सावन के महीने में हर वर्ष लाखों की तादाद में श्रद्धालु चारों महादेव की परिक्रमा कर भगवान शिव की आराधना करते हैं। मनकामेश्वर मंदिर के बाद दक्षिण विधानसभा क्षेत्र के प्राचीन पृथ्वीनाथ महादेव मंदिर के पुनरुद्धार और समग्र विकास से भक्तों को सावन के महीने में एक बड़ा तोहफा मिला है।

Jarnalist, Satish Mishra, Agra 

Comments

Popular posts from this blog

गुरुद्वारा विजय नगर कॉलोनी आगरा पर अमृतवेला परिवार द्वारा विशाल कीर्तन दरबार का पोस्टर विमोचन

सिंधी सेंट्रल पंचायत आगरा द्वारा महामहिम राज्यपाल छत्तीसगढ़ के नाम जिलाधिकारी आगरा के माध्यम से एक ज्ञापन प्रेषित किया

कृष्ण गौशाला (पंजी)न्यू शाहगंज आगरा की कमेटी के चुनाव हुए संपन्न,श्री गिरधारी लाल भगत्यानी पाँचवी बार निर्विरोध अध्यक्ष चुने गए।