कैलाश मेले के उपलक्ष्य में आगरा के खेरिया मोड पर हुआ विशाल भंडारा,कैलाश मेले के उपलक्ष्य में

आगरा। आगरा में तीसरे सोमवार को समाजसेवी मनोज गुप्ता द्वारा श्रावण के तृतीय सोमवार के अवसर पर महादेव के भक्तों के लिए आगरा के खेरिया मोड चौराहे पर विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। जिसमें प्रसादी में पूड़ी और आलू की सब्जी का वितरण किया गया। आयोजक समाजसेवी मनोज गुप्ता और मोहित गुप्ता ने बताया कि भगवान महादेव की कृपा से हम सभी मिलकर सावन के सभी सोमवारों को भव्य भंडारे का आयोजन करते हैं, जिससे सभी को इस पुण्य मास की प्रसादी मिल सके। उन्होंने बताया कि इस भंडारे के आयोजन में सभी इष्ट मित्रों का भी तन, मन और धन से पूर्ण सहयोग रहता है। उन्होंने कहा कि महादेव हम सभी को इसी प्रकार आशीर्वाद देते रहें और हम प्रत्येक वर्ष भव्यता से इसी प्रकार भंडारे आयोजित कर सकें। कार्यक्रम में सभी उपस्थित भक्तजनों ने स्वादिष्ट भंडारे प्रसादी का आनंद लिया। भंडारे प्रसादी के इस कार्यक्रम में समाजसेवी अखिलेश अग्रवाल, मनोज गुप्ता,मोहित गुप्ता,राजेश यादव, अमित लवानिया,दयाशंकर आदि महादेव के सैकड़ों भक्तजन उपस्थित रहे।

Jarnlista, Satish Mishra, Agra 

Comments

Popular posts from this blog

अभियंता दिवस पर डिप्लोमा इंजीनियर्स महासंघ ने किया रक्तदान शिविर का आयोजन

सिंधी सेंट्रल पंचायत आगरा द्वारा महामहिम राज्यपाल छत्तीसगढ़ के नाम जिलाधिकारी आगरा के माध्यम से एक ज्ञापन प्रेषित किया

एनसीआरएमयू (NCRMU) आगरा मंडल की द्विवार्षिक मंडलीय परिषद सभा संपन्न