सावन के पवित्र दिनों दाल बाटी पार्टी का आनंद महिलाओ ने परिवार के साथ किया ख़ुशी का इजहार


 आगरा,श्रावण मास पवित्र महीने के पावन अवसर पर आगरा शहर की 580 परिवार की पौश कॉलोनी पार्श्वनार्थ पंचवटी कॉलोनी ताजनगरी फेस दो पर, पी आर डब्लू ए सोसायटी के सहयोग से दाल बाटी पार्टी पर  सांस्कृतिक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया।जिसमे भारतीय संस्कृति एवं नारी शक्ति के पारंपरिक स्वरूप को उजागर करते हुए, हर्षोल्लास के साथ हरियाली तीज़ को मध्य रखते स्वागत कार्यक्रम में  झूले, मेहंदी, लोक नृत्य, गीत-संगीत और पारंपरिक वेशभूषा की प्रतियोगिताओं का सुंदर समावेश रहा।परिवार की बहनो ने पारंपरिक तीज गीतों पर मनमोहक प्रस्तुतियाँ दीं और सावन की फुहारों में झूमते हुए सभी ने उत्सव मे लजीज व्यंजनों दाल बाटी का आनंद लिया। देर रात तक चले आयोजन में शामिल सभी महिलाओं ने एक-दूसरे को सावन के उमंग भरे उत्सव की बधाई दीं। सोसायटी के संरक्षक श्याम भोजवानी अध्यक्ष नरेंद्र सिंह ने  पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए हरियाली को बचाने का पंचवटी परिवार के साथ संकल्प लिया। पी आर डब्लू ए सोसायटी के सभी मेंबरों ने आयोजन के माध्यम से नारी सशक्तिकरण, पारंपरिक उत्सवों के संरक्षण और सामाजिक एकता का अद्भुत संदेश समाज को दिया गया।


Jarnalist, Satish Mishra, Agra 

Comments

Popular posts from this blog

अभियंता दिवस पर डिप्लोमा इंजीनियर्स महासंघ ने किया रक्तदान शिविर का आयोजन

सिंधी सेंट्रल पंचायत आगरा द्वारा महामहिम राज्यपाल छत्तीसगढ़ के नाम जिलाधिकारी आगरा के माध्यम से एक ज्ञापन प्रेषित किया

एनसीआरएमयू (NCRMU) आगरा मंडल की द्विवार्षिक मंडलीय परिषद सभा संपन्न