झूलेलाल चालीहा सिंधी समाज की सांस्कृतिक भावनाओं और श्रद्धा का महाउत्सव


 सिंधी समाज ने चंद्र दर्शन झूलेलाल चालीहा पर्व को श्रद्धा और उत्साह से मनाया पूज्य सिंधी पंचायत द्वारा,श्री झूलेलाल मंदिर, न्यू सिंधी कॉलोनी,कवर  नगर, अवधपुरी,पर श्रावण मास के पावन अवसर पर सिंधी समाज पूज्य सिंधी पंचायत द्वारा भजन संध्या आज चंद्र दर्शन एवं झूलेलाल चालीहा पर्व बड़े श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। यह आयोजन श्री झूलेलाल मंदिर, न्यू सिंधी कॉलोनी, कवर नगर, अवधपुरी, राज गार्डन के सामने मनाया गया।सर्वप्रथम साईं की ज्योत प्रजवलित समाज सेवी श्याम भोजवानी, पार्षद मीनाक्षी वर्मा, द्वारा की गई।कार्यक्रम मे सिंधी समाज के विख्यात भजन कलाकार श्री किशोर हीरानी म्यूज़िकल मंडली द्वारा भावपूर्ण भजन संध्या का आयोजन किया गया। जैसे ही झूलेलाल साईं के भजनों की मधुर स्वर लहरियाँ मंदिर प्रांगण में गूंजीं, भक्त भावविभोर होकर झूम उठे।सभी श्रद्धालुओं ने सिंधी समाज के ईष्ठ देव भगवान झूलेलाल साईं की पिड़ मे झूमते नाचते अपनी हाजरी भरी(आरती) में भाग लेकर  (प्रसाद) भण्डारा के साथ श्रद्धा प्रकट की। वातावरण भक्तिरस में डूबा हुआ था, और हर दिशा में "जय झूलेलाल" की गूंज सुनाई दे रही थी।इस अवसर पर समाज के वरिष्ठजन, महिलाएं, युवा और बच्चे बड़ी संख्या में उपस्थित रहे और सभी ने मिलकर इस पावन पर्व को सामूहिक श्रद्धा एवं एकता के साथ मनाया। अध्यक्ष कपिल लालवानी, समासेवी श्याम चांदनी भोजवानी,मीनाक्षी वर्मा पार्षद,मनोज रानो तीर्थनी, टेकचंद, अशोक, सुखलानी, हीरालाल टेकचंदानी, गुलाब सोनी जयकिशन  सोनी, लेखराज लालवानी, मोतीलाल कर्मचंदानी सुनील अरोरा, राशि, कंचन, पलक विद्या,प्रेरणा, शिल्पी अरोरा, आदि।

Jarnalist Satish Mishra Agra 

Comments

Popular posts from this blog

सिंधी सेंट्रल पंचायत आगरा द्वारा महामहिम राज्यपाल छत्तीसगढ़ के नाम जिलाधिकारी आगरा के माध्यम से एक ज्ञापन प्रेषित किया

एनसीआरएमयू (NCRMU) आगरा मंडल की द्विवार्षिक मंडलीय परिषद सभा संपन्न

AVMD Institute में भव्य Investiture Ceremony का आयोजन,ऑनलाइन मतदान से चुने गए Head Boy Abhy Pachauri एवं Head Girl Shailza, विद्यार्थियों को मिली नेतृत्व की जिम्मेदारी