अंतर्राष्ट्रीय हिन्दू महासंघ भारत का पंचम स्थापना दिवस समारोह लखनऊ में सम्पन्न


लखनऊ, अंतर्राष्ट्रीय हिन्दू महासंघ भारत का पंचम स्थापना दिवस समारोह लखनऊ में सम्पन्न हुआ। लखनऊ में स्थित न्यू रिम्पी त्रिमूर्ति मैरिज बैंक्वेट हॉल एफ ब्लॉक राजाजी पुरम महासंघ का पंचम स्थापना दिवस समारोह संपन्न हुआ। जिसमें मुख्य अतिथि पूर्व उप मुख्यमंत्री राज्यसभा सदस्य डॉ दिनेश शर्मा जी रहे विशिष्ट अतिथि राज्य मंत्री सुधाकर त्रिपाठी रहे। मुख्य वक्ता राष्ट्रीय संयोजक प्रदेश अध्यक्ष सुमित कटियार रहे कार्यक्रम की अध्यक्षता राष्ट्रीय अध्यक्ष सुनील शुक्ला ने की कार्यक्रम का शुभारंभ भारत माता व भगवान राम की मूर्ति पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्ज्वलित कर दिनेश शर्मा सुमित कटियार ने किया कार्यक्रम में सक्रिय कार्यकर्ता पदाधिकारियों को कर्म योद्धा धर्म योद्धा सम्मान से सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि डॉ. दिनेश शर्मा ने संगठन की प्रशंसा करते हुए कहा कि संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुनील शुक्ला यशस्वी प्रदेश अध्यक्ष सुमित कटियार के नेतृत्व में अंतर्राष्ट्रीय हिन्दू महासंघ भारत बहुत ही अच्छा कार्य कर रहा है। जहां श्री कटियार पूरे प्रदेश में संगठन को मजबूती के साथ खड़ा कर रहे हैं और राष्ट्रीय अध्यक्ष सुनील शुक्ला मध्यप्रदेश सहित कई प्रदेशों में संगठन के गठन पर ध्यान दें रहे हैं और इन पांच वर्षों में संगठन पर किसी भी तरह का आरोप नहीं लग पाया है। संगठन बहुत ही ईमानदारी से आगे बढ़ रहा है हम सभी पदाधिकारियों को इसके लिए धन्यवाद देते हैं। और इनके उज्वल भविष्य की कामना करते हैं।राष्ट्रीय संयोजक प्रदेश अध्यक्ष सुमित कटियार ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि बहुत जल्द ही 7सूत्रीय मांगों को लेकर प्रदेश में एक आन्दोलन किया जाएगा। उन्होंने प्रस्ताव रखा कि प्रथम मस्जिद मदरसा प्राइवेट प्रोपर्टी है तो मौलवी को सरकारी वेतन क्यों दिया जा रहा है। इसको बंद करा जाएं 2 मंदिर सरकार के कब्जे में है। तो पुजारी को सरकारी वेतन दिया जाए 3 पूर्व विधायक और सांसदों की पेंशन बंद किया जाए। क्योंकि यह देश पर बहुत बढ़ा भार बढ़ रहा है उस पैसे से भारतीय सैनिकों के लिए हथियार आ सकते जिससे हमारे देश की सुरक्षा अधिक मजबूत होगी। साथ ही देश में विकास कार्य भी होंगे 4 हज यात्रा पर सब्सिडी तत्काल बंद हो 5 गाय माता को राष्ट्रीय पशु घोषित हो और उनकी हत्या पूरे देश में बंद हो 6 जनसंख्या नियंत्रण कानून सख्ती के साथ देश में लागू हो 7 भारत को हिन्दू राष्ट्र घोषित किया जाएं इन सभी प्रस्तावों को ॐ की ध्वनि के साथ पारित किया गया। साथ ही कटियार ने कट्टर हिन्दू वादी नेता गोपाल सिंह चाहर को प्रदेश महामंत्री सतीश मिश्रा को प्रदेश सह मीडिया प्रभारी पद की घोषणा की सभी पदाधिकारियों ने उनका स्वागत किया। कार्यक्रम में अयोध्या तपस्वी छावनी के महंत परम हंस दास महाराज भी उपस्थित थे। मुख्य रूप से प्रदेश कोषाध्यक्ष अनिल शुक्ला प्रदेश उपाध्यक्ष, आनन्द शंकर पाठक, अर्जुन गिरज प्रदेश मंत्री, विजय शर्मा, नितिन गोस्वामी, मुरादाबाद से रुप किशोर सैनी, पिंकू कुमार बांदा से दीपक आर्य फिरोजाबाद से अजीत यादव रामकुमार प्रजापति मंगल पांडे अंकित निगम मंयक त्रिपाठी, राजू ठाकुर चंद्र प्रकाश गुप्ता, हर्ष कटियार, विमल प्रजापति, विनोद गौतम, दिनेश कुशवाह, सहित सैकड़ों की संख्या में पदाधिकारी कार्यकर्ता मौजूद रहे। साथ ही भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता गण प्रदेश पदाधिकारी भी मौजूद रहे।

Jarnalist, Satish Mishra, Agra 

Comments

Popular posts from this blog

सिंधी सेंट्रल पंचायत आगरा द्वारा महामहिम राज्यपाल छत्तीसगढ़ के नाम जिलाधिकारी आगरा के माध्यम से एक ज्ञापन प्रेषित किया

एनसीआरएमयू (NCRMU) आगरा मंडल की द्विवार्षिक मंडलीय परिषद सभा संपन्न

AVMD Institute में भव्य Investiture Ceremony का आयोजन,ऑनलाइन मतदान से चुने गए Head Boy Abhy Pachauri एवं Head Girl Shailza, विद्यार्थियों को मिली नेतृत्व की जिम्मेदारी