गुरुद्वारा श्री दुख निवारण साहिब नया बांस लोहामंडी आगरा पर श्रद्धा सत्कार के साथ विशेष कीर्तन दरबार सजा


 आगरा, गुरु नानक देव महाराज जी के चरन छो पवित्र स्थान गुरुद्वारा श्री दुख निवारण साहिब नया बांस लोहामंडी आगरा पर बहुत ही प्यार श्रद्धा सत्कार के साथ विशेष कीर्तन दरबार सजा। नवी पातशाही गुरु तेग बहादर साहिब जी के 350 साला शहीदी गुर पुरब को समर्पित  विशेष कीर्तन दरबार सजा जिसमें विशेष रूप से श्री अमृतसर साहिब से पहुचे। कथा वाचक भाई साहब भाई गुरविंदर सिंह ने गुरु तेग बहादर साहिब जी की उपमा का वर्णन कथा द्वारा सांझा किया। बोले सो निहाल सतश्री अकाल के जयकारो की गूंज के बीच भाई साहब भाई हरजोत सिंह गुरद्वारा श्री मिठठा खूह साहिब वालों ने मनोहर गुरबाणी शब्द कीर्तन की अनमोल वर्षा द्वारा संगत को कीर्तन सुना कर निहाल किया उन्होंने कहा गुरु तेग बहादुर पातशाह जी को याद करने से जीवन के सारे दुख दूर हो जाते हैं संसार की सारी खुशियां प्राप्त होती हैं, शब्द, तेग बहादुर सिमरियै घर नो निधि आवै धाय सब थाई होए सहाय,,, घर घर बाबा गाविए, तेग बहादुर के चलत भयो जगत को सोग है है है सभ जग भयो जै जै जै सुर लोक ,,पहला मरन कबूल जीवन की छड आस,सतगुर आगै सीस भेट देओ।गुर की अरदास हुकमनामा उपरांत गुरु महाराज के अटूट लंगर का वितरण हुआ‌ सभी धर्म प्रेमियों पाकर गुर का शुकराना किया इस मौके पर  गुरनाम सिंह अरोड़ा, जसप्रीत सिंह नारंग, गुरु सेवक श्याम भोजवानी,जसबीर सिंह,परवीन अरोड़ा, रिक्की सलूजा, विक्की पुरी,अमृत आहूजा, गुरद्वारा प्रबंधक कमेटी द्वारा सत्कार किया गुरद्वारा श्री मिठठा खूह साहिब महर्षि पुरम सिकंदरा वह समस्त गुरु नानक नाम लेवा साध संगत आदि

Comments

Popular posts from this blog

सिंधी सेंट्रल पंचायत आगरा द्वारा महामहिम राज्यपाल छत्तीसगढ़ के नाम जिलाधिकारी आगरा के माध्यम से एक ज्ञापन प्रेषित किया

धार्मिक यात्रा (कीर्तन यात्रा बोले सो निहाल सतश्री अकाल के जयकारों के साथ अरदास कर के गुरुद्वारा साहिब से जत्था रवाना हुआ

आगरा ताजनगरी में महिला मंडल माता की भक्ति में झूमी