गुरुद्वारा शाहगंज संगत द्वारा रामलाल वृद्ध आश्रम में 50 गद्दों की सेवा के साथ गौ सेवा


 आगरा। धन गुरु नानक की कृपा एवं संगत के सहयोग से सेवा कार्यों की परंपरा को आगे बढ़ाते हुए गुरुद्वारा  शाहगंज, आगरा की ओर से रामलाल वृद्ध आश्रम में 50 गद्दे कवर सहित भेंट किए गए,वह गौ सेवा कार्य में सामग्री  सेवा की,गुरुसेवक श्याम भोजवानी ने बताया ।इस सेवा कार्य में संगत का विशेष योगदान रहा, सभी सहयोगियों का आभार व्यक्त करते हुए गुरद्वारा प्रधान बॉबी आनंद ने कहा कि गुरु महाराज की रहमत से ही यह सेवाएं संभव हो पाती हैं, उन्होंने संगत के प्रति धन्यवाद ज्ञापित करते हुए विश्वास जताया कि आगे भी इसी प्रकार सभी के सहयोग से सेवा कार्य निरंतर चलते रहेंगे,रामलाल आश्रम के मुख्य सेवादर शिव प्रसाद शर्मा द्वारा सेवा कार्य करने वाले सभी अतिथियों का पटका पहनाकर सम्मान किया।सेवा में रहे बॉबी आनंद, कमल मतलानी, मोहन गनवानी, पलक मतलानी, कुणाल नैनानी, सचिन आदि

Comments

Popular posts from this blog

अभियंता दिवस पर डिप्लोमा इंजीनियर्स महासंघ ने किया रक्तदान शिविर का आयोजन

सिंधी सेंट्रल पंचायत आगरा द्वारा महामहिम राज्यपाल छत्तीसगढ़ के नाम जिलाधिकारी आगरा के माध्यम से एक ज्ञापन प्रेषित किया

एनसीआरएमयू (NCRMU) आगरा मंडल की द्विवार्षिक मंडलीय परिषद सभा संपन्न