यमुना मैया के पावन तट पर व कैलाश मंदिर की तलहटी में निर्माणाधीन सेवा समर्पित संस्था : सेवाधाम वृद्धाश्रम


 आगरा। प्राचीन श्री कैलाश मंदिर आगरा की तलहटी में, मां कालिंदी के पावन तट पर कैलाश दाऊजी मार्ग पर निर्माणाधीन सेवाधाम वृद्धाश्रम एक ऐसा प्रकल्प है जहां पीड़ित मानव की सेवा ही नहीं बल्कि उसके उत्तम स्वास्थ्य और प्रकृति के सुरम्य वातावरण सहित अन्य समस्त आधुनिक सुविधाओं को उपलब्ध कराना ही इस संस्था का मुख्य उद्देश्य है। आज हिंदू जागरण मंच के पूर्व जिला अध्यक्ष मुन्ना मिश्रा ने यहा दौरा किया, और जानता से अपील कि ज्यादा से ज्यादा लोग निर्माणधीन सेवा धाम वृंदाश्रम में अपनी सेवाएं देकर इस नेक काम का हिस्सा बने।यहां पर रहने वाले समस्त आश्रमवासियों को प्राकृतिक  वातावरण  के उद्देश्य से आश्रम का एक बहुत बड़ा भाग हरियाली के लिए आरक्षित किया गया है। बड़े-बड़े पार्कों की स्थापना व छायादार एवं फलदार वृक्षों का रोपण किया जा रहा है। आगरा शहरवासी ही नहीं अपितु निकटतम सभी जनपदों के लोग भी इस आश्रम में आकर मनमोहक प्रकृति सुशोभित वातावरण का लाभ ले सकते हैं। सेवाधाम वृद्धाश्रम केवल वृद्धों के आश्रम तक ही सीमित नहीं रहेगा, बल्कि इस प्रकृति सुशोभित एवं अध्यात्म-पोषक वातावरण में सामान्य व्यक्ति भी कुछ दिनों का प्रवास कर आत्मिक-शांति व आध्यात्मिक आनन्द की अनुभूति कर सकेंगे। लगभग 7 बीघा क्षेत्र में स्थापित यह आश्रम अपनी अनूठी एवं विशिष्ट जीवन शैली का परिचायक होगा। वर्तमान में कार्य प्रगति पर है यहां 24 कक्षों के निर्माण का कार्य अब अंतिम चरण में है। कोटेज के निर्माण कार्य भी चल रहा है। प्रतिरूप दर्शन हेतु एक कोटेज का निर्माण पूर्ण हो चुका है। चार कोटेजों की नींव आदि का भी कार्य पूरा हो चुका है। वर्तमान में वृद्धाश्रमों की जो स्थिति है, उससे अलग हटकर एक विशिष्ट उद्देश्य के साथ आश्रम स्थापना का चिंतन किया गया है और उस उद्देश्य के प्रारूप को क्रियान्वित करने के लिए समाज के कल्याण के चिन्तन में रत कुछ विशिष्ट लोगों का सहयोग भी लिया गया है। आश्रम की परिकल्पना में उन तथ्यों का विशेष रूप से ध्यान रखा जा रहा है जिससे यह आश्रम अन्य आश्रमों से अपनी एक अलग विशिष्टता रख सके। योजनाधीन कृष्ण-बलराम का मंदिर आश्रम का मुख्य केंद्र बिंदु होगा, विशाल नव्य-भव्य एवं दिव्य पार्क आश्रम के वातावरण को सुसज्जित करेंगे। बृजक्षेत्र में इस आश्रम का निर्माण हो रहा है तो यहां भवन निर्माण शैली में व वातावरण में बृज की संस्कृति  के सुन्दर दर्शन भी होंगे। पीड़ित, असहाय और अपने  परिवारों में अपमानित जीवन जी रहे वृद्धों के लिए यह आश्रम एक वरदान सिद्ध होगा। भोजन का तात्पर्य केवल पेट भरना ही नहीं है। अपितु शरीर को स्वस्थ व निरोग रखने के लिए समुचित पौष्टिक आहार भी बहुत परम आवश्यक है। इस सिद्धांत को दृष्टिगत रखते हुए आहार-विशेषज्ञों से परामर्श कर आश्रमवासियों को पौष्टिक व स्वास्थ्यवर्धक आहार को प्रतिदिन बदल-बदल कर देने की योजना बनाई गई है। 4000 वर्ग फुट में एक विशाल भोजनालय भी प्रस्तावित है। आधुनिक मशीनों के द्वारा भोजन निर्माण की योजना है जिससे आश्रम वासियों को"हाइजिनिक" (साफ-सुथरा) व स्वास्थ्यवर्धक भोजन प्राप्त हो सके। इस लोक कल्याणकारी सेवा पर आधारित इस आश्रम की योजना के स्वप्नद्रष्टा हैं आगरा के सुप्रसिद्ध व प्राचीन मन्दिर “कैलाश” के पूज्य महंत श्री निर्मल गिरिजी। जिनके पावन सान्निध्य में यह संस्था अपना मूर्तरूप ले रही है। इस संस्था के मुख्य संरक्षक हैं श्री आनंद अग्रवाल जी   अध्यक्ष हैं  श्री अभिषेक गोस्वामी जी। कोषाध्यक्ष अनिल कुमार वर्मा निश्चित ही यह आश्रम वंचित, पीड़ित, अभावग्रस्त, उपेक्षितजनों को समाज की मुख्यधारा में जोड़ने में सहायक सिद्ध होगा। और यह अपने समाज-कल्याण के उद्देश्य को पूर्ण कर, सेवा समर्पित संस्थाओं में एक गौरवमय स्थान प्राप्त करेगा। इस पुनीत कार्य में समाज के सभी सेवा समर्पित महानुभावों का सहयोग भी अपेक्षित है। सम्पूर्ण भारतवर्ष में जितने भी समाज-कल्याणकारी व धार्मिक संस्थाएं संचालित हों रहीं हैं उनके संचालन में सेवापथगामी महानुभावों की एक अहम् भूमिका रही है। तो आइए इस सेवाधाम वृद्धाश्रम के निर्माण में सहयोग कर पुण्य लाभ अर्जित करें…

Jarnalist, Satish Mishra, Agra 

Comments

Popular posts from this blog

सिंधी सेंट्रल पंचायत आगरा द्वारा महामहिम राज्यपाल छत्तीसगढ़ के नाम जिलाधिकारी आगरा के माध्यम से एक ज्ञापन प्रेषित किया

आगरा ताजनगरी में महिला मंडल माता की भक्ति में झूमी

धार्मिक यात्रा (कीर्तन यात्रा बोले सो निहाल सतश्री अकाल के जयकारों के साथ अरदास कर के गुरुद्वारा साहिब से जत्था रवाना हुआ