आगरा महानगर कार्यकारिणी का विस्तार, पंचायत चुनाव अपने बलबूते लड़ेगा लोकदल


 *जयन्त चौधरी के हाथ मजबूत करने का संक

आगरा। दयालबाग के हरिओम सेवा सदन में रविवार को आरएलडी महानगर अध्यक्ष दुर्गेश शुक्ला एवं महानगर युवा लोकदल अध्यक्ष सौरभ गुप्ता ने कार्यकारिणियों का विस्तार किया। पदाधिकारियों को राष्ट्रीय लोकदल के प्रदेश उपाध्यक्ष व मुख्य अतिथि कप्तान सिंह चाहर, प्रदेश उपाध्यक्ष नरेंद्र बघेल, प्रदेश महासचिव व अर्बन बॉडी संगठन के प्रभारी महेश जाटव, प्रदेश सचिव डॉ रुपेश चौधरी ने मानोनयन पत्र सौंपे। इस अवसर पर मुख्य अतिथि कप्तान सिंह चाहर ने कहा कि राष्ट्रीय लोकदल जनता के हर वर्ग का दल है और राष्ट्रीय अध्यक्ष जयन्त चौधरी के नेतृत्व में शहरी क्षेत्र में भी राष्ट्रीय लोकदल का संगठन मजबूती से खड़ा हो रहा है।कप्तान सिंह चाहर ने आगे कहा कि पंचायत चुनाव की राष्ट्रीय लोकदल संपूर्ण प्रदेश में जोर शोर से तैयारी कर रहा है और अपने संगठन को मजबूत कर रहा है। प्रदेश उपाध्यक्ष नरेंद्र बघेल ने कहा कि राष्ट्रीय लोकदल के शहरी संगठन को मजबूत करने का कार्यकर्ता काम करें और जयंत चौधरी के हाथ मजदूर मजबूत करने का काम करें। अर्बन बॉडी संगठन के आगरा, अलीगढ़ मंडल के प्रभारी व प्रदेश महासचिव महेश जाटव, प्रदेश सचिव डॉ रुपेश चौधरी ने कहा कि राष्ट्रीय लोकदल सर्वधर्म समभाव की नीतियों पर चलने वाला दल है व सभी धर्म संप्रदाय के कार्यकताओं को यथोचित सम्मान दिया जाता है। महानगर अध्यक्ष दुर्गेश शुक्ला ने कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए अजय वर्मा, जयप्रकाश राजपूत, नीरज भारद्वाज, निर्मल मथुरिया को उपाध्यक्ष, सुरेंद्र सिंह ठाकुर, गणेशी लाल तोमर को महामंत्री व चेतन वर्मा, प्रमोद कश्यप,संचिव श्रीवास्तव, राम नारायण को सचिव एवं श्री पवन गुप्ता को सह मीडिया प्रभारी व वीरेंद्र गुप्ता को कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी है। डॉ प्रदीप कुमार भट्टाचार्य को प्रबुद्ध प्रकोष्ठ का महानगर अध्यक्ष एवं सोनू वर्मा को पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ महानगर अध्यक्ष नियुक्त किया है। महेंद्र ओम को उत्तरी विधानसभा का अध्यक्ष नियुक्त किया है महानगर कार्यकारिणी में निर्देश राजपूत, किशोर राठौड़, ओम गुप्ता, चरण सिंह को रखा गया है। युवा लोकदल के महानगर अध्यक्ष सौरभ गुप्ता ने भी अनेक युवाओं को महानगर कार्यकारिणी में जिम्मेदारी सौंपी है। इस अवसर पर वरिष्ठ नेता आलोक चौधरी, युवा लोक दल के जिला अध्यक्ष मयंक खिरवार, किसान प्रकोष्ठ के प्रदेश मंत्री सतवीर रावत व संजीव शर्मा महानगर उपाध्यक्ष राजीव भारद्वाज, अन्नु पहलवान, प्रमोद दीक्षित, संदीप खोकर, केदार सिंह परमार, हिमांशु शर्मा आदि उपस्थित थे।


Jarnlista satish mishra agar 

Comments

Popular posts from this blog

गुरुद्वारा विजय नगर कॉलोनी आगरा पर अमृतवेला परिवार द्वारा विशाल कीर्तन दरबार का पोस्टर विमोचन

सिंधी सेंट्रल पंचायत आगरा द्वारा महामहिम राज्यपाल छत्तीसगढ़ के नाम जिलाधिकारी आगरा के माध्यम से एक ज्ञापन प्रेषित किया

कृष्ण गौशाला (पंजी)न्यू शाहगंज आगरा की कमेटी के चुनाव हुए संपन्न,श्री गिरधारी लाल भगत्यानी पाँचवी बार निर्विरोध अध्यक्ष चुने गए।