मजदूर दिवस पर सफाई कर्मचारियों का सम्मान: बाबा साहब के आदर्शों पर चलने का लिया संकल्प
आगरा। स्थानीय निकाय सफाई मजदूर संघ द्वारा ताजगंज जोन कार्यालय पर भव्य कार्यक्रम आयोजित, अधिकारियों को सौंपा ज्ञापन
आगरा, 01 मई 2026 स्थानीय निकाय सफाई मजदूर संघ, जिला आगरा द्वारा आज शुक्रवार को 'अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस' के अवसर पर एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। ताजगंज जोन कार्यालय (निकट ताज व्यू चौराहा) में आयोजित इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथियों और सफाई मित्रों का भव्य स्वागत व सम्मान किया गया।कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. संजीव वर्मा एवं पर्यावरण अभियंता श्री पंकज भूषण ने बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया। इस दौरान उपस्थित अतिथियों को फूलमाला एवं साफा पहनाकर सम्मानित किया गया। विशिष्ट अतिथि Z.O. श्री गजेंद्र सिंह एवं S.F.I. श्री मलखान सिंह ने उपस्थित सफाई कर्मचारियों को साफा पहनाकर उनके कार्य के प्रति समर्पण का सम्मान किया और मिष्ठान वितरण किया।कार्यक्रम की अध्यक्षता Z.S.O. श्री योगेंद्र कुशवाहा द्वारा की गई। संगठन के जिला अध्यक्ष संतोष डागौर ने अपने संबोधन में कहा, "मजदूरों के अधिकारों के प्रति बाबा साहब का स्पष्ट मत था कि उन्हें न केवल उचित मजदूरी मिले, बल्कि एक गरिमापूर्ण कार्य वातावरण और स्वतंत्रता भी प्राप्त हो।"कार्यक्रम के समापन पर जिला अध्यक्ष संतोष डागौर ने कर्मचारियों की विभिन्न लंबित समस्याओं को लेकर एक ज्ञापन अधिकारियों को सौंपा। उन्होंने जोर देकर कहा कि प्रशासन को सफाई मजदूरों की जमीनी समस्याओं का त्वरित निस्तारण करना चाहिए ताकि वे सम्मानपूर्वक अपनी सेवाएं दे सकें।इस अवसर पर संगठन के पदाधिकारी एवं भारी संख्या में सफाई कर्मचारी उपस्थित रहे।
Jarnalist Satish Mishra Agra

Comments
Post a Comment