Posts

महिला शक्ति का महापर्व: किड्स वनस्थली पब्लिक स्कूल में श्री नेमिरा मेमोरियल सोसाइटी द्वारा अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस का भव्य स्वागत एवं सम्मान कार्यक्रम का सफल आयोजन

Image
 आगरा। किड्स वनस्थली पब्लिक स्कूल में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष में श्री नेमिरा मेमोरियल सोसाइटी द्वारा सभी महिलाओं का सम्मान किया गया। जो महिलाएं सिलाई केंद्र चलकर, चाय बनाकर, माला, बनाकर, मजदूरी कर, दूसरों के घरों में कार्य आदि कार्य कर अपना व परिवार का भरण पोषण करने वाली  महिलाओं को उनकी उपलब्धियों के लिए विशेष उपहार और सम्मान दिया गया।महिलाएँ जो समाज का आईना हैं, जिनके बिना समाज अधूरा है, उनके लिए मिग्फ्रे परिवार हमेशा कार्यरत है।कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि माननीय श्रीमती मधु बघेल जी ( समाजसेवी, पत्नी माननीय मंत्रीजी श्री एस पी सिंह बघेल जी ), डॉक्टर कुंदनिका शर्मा जी (बीजेपी),शबाना खंडेलवाल जी (समाजसेवी), रवि प्रकाश (अध्यक्ष), मनोज बंसल (अध्यक्ष), नीतेश अग्रवाल (उपाध्यक्ष),स्वाति जी (सब इंस्पेक्टर टी वाई सी थाना), मनीषा जी (सब इंस्पेक्टर), रीता जी (एस आई) श्रीमान नागर जी (ए एस आई), श्री वीरेंद्र कुमार मित्तल (प्रदेश मंत्री बीजेपी प्रणित उत्तरप्रदेश जिलाध्यक्ष क्रीड़ा भारती आगरा मिग्फ्रे ग्रुप चेयरमैन), मनीष नेमिरा मित्तल(डायरेक्टर मिग्फ्रे ग्रुप), (डॉक्टर री...

झूलेलाल जयंती पर उमड़ा आस्था का सैलाब, नोतनानी परिवार ने चेटीचंड पर्व धूमधाम से मनाया

Image
आगरा। झूलेलाल जयंती (चेटीचंड) पर्व हर साल की भांति इस साल भी 20 मार्च 2026 को हर्षोल्लास से मनाया गया। सिंधी समाज बुजुर्ग माताएं बहने एवं परिवार की सभी सदस्यों द्वारा एकत्र होकर झूलेलाल की आरती कि ,आरती उपरांत भव्य भंडारे का भोजन प्रसादी का वितरण किया गया। सराय ख्वाजा बाजार कमेटी अध्यक्ष के द्वारा हर साल कि तरह इस बार भी पंडित विकाश महाराज,के’ द्वारा भगवान झूलेलाल” कि विधि विधान के साथ पूजा-अर्चना कर जोत प्रज्वलित कि ,उसके बार विशाल भंडारे का आयोजन हुआ। ख्वाजा की सराय अध्यक्ष संजय नोतनानी (सोनू भाई) एवं सिंधी सेंट्रल पंचायत से अध्यक्ष श्री चंद्र सोनी, घनश्याम देवनानी, श्याम भोजवानी, नानक राम मनवानी, बाजार कमेटी श्री राजकुमार नोतनानी, दिनेश नोतनानी, आसाराम खेमानी, अजय संजय, मनोज संतोष अनिल नोतनानी, रूपचंद चदांनी, भोजराज, मनोज हीरा दिलीप खेमानी सुंदर चेतवानी, बाबू भाई,मनोज नोतनानी, मेघराज भारत हितांश अभिषेक कौशल नोतनानी, एवं परिवार के अन्य सदस्य मौजूद रहे। आरती दोपहर 12:00 भंडारा 1:00 बजे से 5:30 बजे तक चला आए हुए सभी गणमान्य लोगों का आभार झूलेलाल की कृपा सभी परिवारों पर बनी रहे। Jarnlis...

67 वर्ष की आयु में भी अटूट आस्था: 42 वर्षों से भगवान झूलेलाल का स्वरूप बन रहे हरीशचंद्र मोटवानी

Image
आगरा। इष्टदेव भगवान झूलेलाल के प्रति अटूट श्रद्धा और समर्पण का अद्भुत उदाहरण पेश करते हुए शहर के वरिष्ठ श्रद्धालु श्री हरीशचंद्र मोटवानी पिछले 42 वर्षों से लगातार भगवान झूलेलाल का स्वरूप धारण कर रहे हैं, 67 वर्ष की आयु में भी उनकी यह सेवा और भक्ति निरंतर जारी है, जो समाज के लिए प्रेरणास्रोत बन गई है। सिंधी सामाज के वरिष्ठ श्याम भोजवानी द्वारा प्राप्त जानकारी के अनुसार,श्री मोटवानी बीते चार दशकों से अधिक समय से झूलेलाल जयंती के अवसर पर शोभायात्राओं और विभिन्न धार्मिक-सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भगवान झूलेलाल का स्वरूप बनकर श्रद्धालुओं को भावविभोर करते आ रहे हैं। उनकी इस साधना के पीछे गहरी आस्था और भगवान झूलेलाल की विशेष कृपा मानी जाती है। उन्होंने न केवल झूलेलाल जयंती के भव्य आयोजनों में भाग लिया। बल्कि विभिन्न मंचीय कार्यक्रमों और सांस्कृतिक संध्याओं में भी भगवान झूलेलाल का स्वरूप धारण कर अपनी विशेष छाप छोड़ी है। वर्ष 2006 एवं 2010 में भी उन्होंने प्रमुख आयोजनों में मंच प्रस्तुति देकर दर्शकों का मन मोह लिया था। श्री मोटवानी का कहना है कि यह सब भगवान झूलेलाल की कृपा और आशीर्वाद से ही संभ...

होटल लाल्स इन में भगवान झूलेलाल जयंती के निमंत्रण पत्र का विमोचन, 18 मार्च को निकलेगी भव्य शोभायात्रा

Image
 आगरा। वरुण अवतार भगवान झूलेलाल जी की आगामी जयंती के उपलक्ष्य में सिंधी सेंट्रल पंचायत द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। होटल लाल्स इन में आयोजित एक समारोह के दौरान जयंती महोत्सव के निमंत्रण पत्र का विधि-विधान से विमोचन किया गया। अध्यक्ष जी ने सर्व समाज से शोभायात्रा में शामिल होने की अपीलसिंधी सेंट्रल पंचायत के अध्यक्ष चंद्रप्रकाश सोनी ने इस अवसर पर सर्व समाज को संबोधित करते हुए आह्वान किया कि अधिक से अधिक संख्या में लोग इस शोभायात्रा में शामिल हों और धर्म लाभ उठाएं। उन्होंने बताया कि समाज की एकता और सौहार्द को प्रदर्शित करने वाला यह आयोजन इस वर्ष अत्यंत भव्य होगा।कार्यक्रम की रूपरेखाअध्यक्ष ने जानकारी साझा करते हुए बताया कि मुख्य कार्यक्रम 18 मार्च को आयोजित किया जाएगा:उद्घाटन: दोपहर 3:00 बजे हरियाली वाटिका में होगा, जहाँ समाज के वरिष्ठ जनों का सम्मान और स्वागत सत्कार किया जाएगा।शोभायात्रा: दोपहर 3:30 बजे शोभायात्रा हरियाली वाटिका से यथावत प्रारंभ होगी।मार्ग: यह भव्य शोभायात्रा घटिया आजम खाँ, फुल्लटी, सिंधी बाजार, किनारी बाजार, चिमन चौराहा, दरेसी-1 और दरेसी-2 से होते ह...

18 मार्च को निकलेगी भगवान झूलेलाल की भव्य शोभायात्रा, शहर में उत्सव का माहौल-पदाधिकारियों को सौंपी गईं विभिन्न जिम्मेदारियां

Image
आगरा। सिंधी समाज के आराध्य भगवान झूलेलाल की जयंती (चेटीचंड पर्व) 18 मार्च को शहर में श्रद्धा, उल्लास और भव्यता के साथ मनाई जाएगी। इस अवसर पर शहर में भव्य शोभायात्रा के साथ विभिन्न धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। पर्व को लेकर सिंधी समाज में अभी से उत्साह का माहौल है। कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर दरेसी नंबर दो स्थित होटल लाल्स इन में सिंधी सेंट्रल पंचायत के अध्यक्ष चंद्र प्रकाश सोनी की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। बैठक में सिंधी सेंट्रल पंचायत के पदाधिकारियों के साथ आगरा की विभिन्न मोहल्ला पंचायतों के प्रमुख लोग मौजूद रहे। बैठक में शोभायात्रा और अन्य कार्यक्रमों को सफल बनाने के लिए पदाधिकारियों को अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी गईं। बैठक में 15 मार्च को निकाली गई दोपहिया वाहन आमंत्रण रैली की शानदार सफलता पर भी खुशी व्यक्त की गई। अध्यक्ष चंद्र प्रकाश सोनी ने बताया कि इस वर्ष भगवान झूलेलाल की शोभायात्रा को और भी भव्य और आकर्षक रूप में निकाला जाएगा। उन्होंने कहा कि केवल सिंधी समाज ही नहीं बल्कि अन्य वर्गों के लोगों और विभिन्न बाजार समितियों का भी पूरा सहयोग मिल रहा है। शोभायात्रा के...

संघर्षशील जीवन से पोषित सफलताओं का श्रृंगार करती है।वह नारी ही है जो सही मायनों में सकल जीवन का उद्धार करती है

Image
 महिलाओं की उन्नति और विकास को बढ़ावा देने के साथ-साथ उन्हें आत्मनिर्भर बनाकर महिला सशक्तिकरण हेतु प्रत्येक वर्ष 8 मार्च के दिन अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया जाता है।इसी कड़ी में उदयन शालिनी केयर की ओर से इस दिन की महत्ता को दर्शाते हुए 15 मार्च, 2026, रविवार को प्रिल्यूड पब्लिक स्कूल, दयालबाग में एक मनोरंजक व सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया गया।उदयन केयर' एक भारतीय एनजीओ (पब्लिक चैरिटेबल ट्रस्ट) है, जिसे 1994 में पब्लिक चैरिटेबल ट्रस्ट के रूप में पंजीकृत किया गया था, जो कमजोर बच्चों, महिलाओं और युवाओं को सशक्त बनाने के लिए काम करता है। इसने भारत के 15 राज्यों के 38 शहरों में 30,000 से अधिक बच्चों, महिलाओं और युवाओं के जीवन को प्रभावित किया है।कार्यक्रम का शुभारंभ सरस्वती वंदना के साथ किया गया एवं उद्घोषिका राशि पलवार (बैच 2) व नंदिनी झा (बैच 4) ने सभी का स्वागत व अभिनंदन किया। सरस्वती वंदना के द्वारा कार्यक्रम का आरंभ किया गया, जिसमें *बैच 1 की शालीनियों के द्वारा किए गए नृत्य* ने सबको मंत्रमुग्ध कर दिया।इस अवसर पर समाज में महिलाओं के महत्व को बताते हुए *मेंटर प्रतिमा भार्गव ने...

स्किल्स 2025–26 नॉर्थ रीजनल प्रतियोगिता का शनिवार को भव्य समापन हुआ।समापन समारोह में केंद्रीय कौशल विकास एवं उद्यमशीलता राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) तथा शिक्षा राज्य मंत्री, भारत सरकार जयंत चौधरी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे

Image
आगरा के बीएसएनएल ग्राउंड में आयोजित इंडिया स्किल्स 2025–26 नॉर्थ रीजनल प्रतियोगिता का शनिवार को भव्य समापन हुआ। चार दिनों तक चली इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में उत्तर भारत के 5 राज्यों और 4 केंद्र शासित प्रदेशों के 360 से अधिक प्रतिभागियों ने 41 विभिन्न स्किल ट्रेड्स में अपने कौशल, नवाचार और तकनीकी दक्षता का प्रदर्शन किया।समापन समारोह में केंद्रीय कौशल विकास एवं उद्यमशीलता राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) तथा शिक्षा राज्य मंत्री, भारत सरकार जयंत चौधरी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे और विजेता प्रतिभागियों को सम्मानित किया। इस अवसर पर संबोधित करते हुए जयंत चौधरी ने कहा कि इंडिया स्किल्स जैसी प्रतियोगिताएँ युवाओं को राष्ट्रीय और वैश्विक मंच पर अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर प्रदान करती हैं।उच्च शिक्षा मंत्री योगेन्द्र उपाध्याय ने कहा कि भारत की सांस्कृतिक विविधता और एकता देश की सबसे बड़ी ताकत है। उन्होंने सभी प्रतिभागियों को बधाई देते हुए कहा कि प्रतियोगिता में भाग लेना ही अपने आप में बड़ी उपलब्धि है। कौशल विकास मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व ...