सिंधी समाज का पावन पर्व चंद्र दर्शन बड़े ही उत्साह, श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ महिला मित्र मंडल ताजगंज द्वारा मनाया गया






आगरा। सिंधी समाज का पावन पर्व चंद्र दर्शन बड़े ही उत्साह, श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ महिला मित्र मंडल ताजगंज द्वारा मनाया गया। इस अवसर पर ईष्ट देव भगवान झूलेलाल साईं की प्रतिमा पर पुष्पमाला एवं साईं को दुशाला पहनाकर झूलेलाल साईं के दरबार में महिलाओं ने भजन–कीर्तन करते हुए ढोलक और ताल की मधुर धुनों पर झूमते-नाचते सिंधी गीतों पर अपनी भावपूर्ण उपस्थिति दर्ज कराई, 1, लालअह मुहिंजी पत रख जा सदा झूले लालण,,, मुहिंजी बेड़ी अथही विच सीर त्ते पल्लव पाया थी,,,पूरे मंदिर परिसर में भक्ति, उल्लास और आनंद का वातावरण व्याप्त रहा। श्रद्धालु महिलाओं ने साईं झूलेलाल की महिमा का गुणगान करते हुए सामूहिक रूप से आराधना की, कार्यक्रम के अंत में विधिवत आरती संपन्न हुई, जिसके उपरांत सभी श्रद्धालुओं के लिए विशाल भंडारे का प्रसाद वितरण किया गया। इस धार्मिक आयोजन में महिला मित्र मंडल की सक्रिय सहभागिता एवं अनुशासन सराहनीय रहा। जिससे पर्व की गरिमा और भव्यता और अधिक बढ़ गई।व्यवस्था की देखरेख झूलेलाल मित्र मंडल द्वारा की गई मौजूदगी रही। लक्ष्मी ज्ञानचंदानी, दादी पकानी,  चांदनी भोजवानी, केसर असवानी, लीला मोटडवानी,नंदनी तुलसानी,सपना मोडवानी, भावना बसरानी, लीलावंती, लवीना,भावना देवनानी,बबली लालवानी, सोनी नाजवानी,दिव्या मोटवानी, दिशा लालवानी, मानसी, ज्योति जेठवानी, अनीता देवनानी,काव्या,  पूजा, दिव्या, मीना ज्ञानचंदानी भूमि ज्ञानचंदानी,आदि।

Comments

Popular posts from this blog

सिंधी सेंट्रल पंचायत आगरा द्वारा महामहिम राज्यपाल छत्तीसगढ़ के नाम जिलाधिकारी आगरा के माध्यम से एक ज्ञापन प्रेषित किया

एनसीआरएमयू (NCRMU) आगरा मंडल की द्विवार्षिक मंडलीय परिषद सभा संपन्न

AVMD Institute में भव्य Investiture Ceremony का आयोजन,ऑनलाइन मतदान से चुने गए Head Boy Abhy Pachauri एवं Head Girl Shailza, विद्यार्थियों को मिली नेतृत्व की जिम्मेदारी