201 निशुल्क आयुष्मान कार्ड ग्राहक पंचायत ने बनाकर वितरण किया
आगरा। ,अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत जिला आगरा ब्रज प्रांत के ग्राहक जागरण पखवाड़े का उद्घाटन संतराम कृष्णा कन्या महाविद्यालय बलकेश्वर आगरा में हुआ* *जिसमें मुख्य अतिथि जिला एड्स नियंत्रण अधिकारी डॉ सुखेश गुप्ता, संघ के ब्रज प्रांत प्रचार प्रसार प्रमुख श्री केशव जी शर्मा अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत के प्रांत अध्यक्ष श्री बीके अग्रवाल, श्री मनमोहन चावला ने भारत माता एवं स्वामी विवेकानंद जी के चित्र पर माला अर्पण कर दीप प्रचलित कर किया।,जागरण पखवाड़े के अंतर्गत 70 वर्ष और उससे अधिक आयु के महिला व पुरुषों के 201 निशुल्क आयुष्मान कार्ड बनवाकर वितरित किए गए जिससे उन्हें प्रतिवर्ष 5 लख रुपए तक का निशुल्क इलाज सभी सरकारी एवं निजी अस्पतालों में मिल सकेगा जिला अध्यक्ष पार्षद मुरारी लाल गोयल ने आयुष्मान कार्ड से होने वाले लाभ को बताया तथा लोगों को आश्वासन दिया कि उन्हें आयुष्मान कार्ड से सरकारी या निधि अस्पतालों में किसी भी प्रकार की इलाज में परेशानी नहीं होगी।कार्यक्रम में डॉक्टर अशोक अग्रवाल राजेंद्र अग्रवाल एडवोकेट, पूर्व पार्षदअमित ग्वाला सुमन गोयल, सत्येंद्र पाठक,आशा अग्रवाल, सतीश चंद्र अग्रवाल, विश्वनाथ* *भारद्वाज, हरिओम गोयल, राम प्रकाश जिंदल, दिनेश चंद्र सिंघल आदि उपस्थित रहे।
Jarnalist, Satish Mishra, Agra

Comments
Post a Comment