*डॉ भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय में भगवान के अपमान को बर्दाश्त नहीं करेंगे - सुमित कटियार


आगरा। अंतर्राष्ट्रीय हिन्दू महासंघ भारत के राष्ट्रीय संयोजक/प्रदेश अध्यक्ष सुमित कटियार को सूचना मिली की डां भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय की मुख्य इमारत में एकाउंट के लिए ऊपर जाती हुई। सीढ़ियों पर मां सरस्वती व भगवान श्रीकृष्ण के टाइल्स की फोटो लगवा दी गई है। जिससे हिन्दू देवी देवताओं का अपमान हो रहा है। जिस पर सुमित कटियार को हैरानी हुई। उन्होंने तुरन्त विश्वविद्यालय कुलपति आशू रानी को फोन किया व आक्रोश जाहिर करते हुए कहा कि विधालय ज्ञान का मंदिर है और वहां पर सभी धर्मों के लोग बिना भेदभाव के पढ़ाने आते हैं। फिर हिन्दू धर्म के ही देवी देवताओं के चित्र सीढ़ियों पर कैसे लगें यह बात समझ में नहीं आयीं क्या हिन्दू धर्म का मज़ाक़ उड़ानें के लिए या हिन्दू धर्म को मानने वाले कमजोर है। जिस पर कुलपति आशू रानी ने बताया कि उनके संज्ञान में मामला नहीं है। कुलपति महोदया ने कहा कि सीढ़ियों पर गूटका खाकर लोग थूक देते हैं शायद इसलिए ऐसा किया होगा जिसपर कटियार ने कहा कि क्या सिर्फ हिन्दू ही विधालय में पढ़ते है या फिर हिन्दू ही गंदगी फैलाते हैं वाकी धर्मों के लोग कुछ नहीं करते हैं। आप किस तरह ऐसा कह सकतीं हैं। कटियार ने कहा कि यह किसका कृत्य है किसकी मानसिकता इतनी ख़राब हुई है। हम चाहते हैं कि जांच करा कर उस व्यक्ति के खिलाफ सख्त विभागीय कार्यवाही सुनिश्चित हो और आप तत्काल प्रभाव से भगवान के टाइल्स को हटवाये कुलपति प्रो. आशू रानी ने तत्काल कार्यवाही करते हुए टाइल्स हटवाए है। इसके लिए अंतर्राष्ट्रीय हिन्दू महासंघ भारत संगठन उनको धन्यवाद देता है आभार प्रकट करता है। साथ ही सुमित कटियार ने प्रदेश कार्यालय नोबस्ता पर बैठक कर सभी पदाधिकारियों को आदेश दिया। कि पूरे प्रदेश में कहीं पर भी इस तरह का कृत्य होता है। तो सभी लोग तत्काल कार्यवाही करें बैठक में उपस्थित प्रदेश उपाध्यक्ष अर्जुन गिरज प्रदेश मंत्री नितिन गोस्वामी जिलाध्यक्ष रवि व्यास महानगर अध्यक्ष बब्लू दक्ष युवा प्रकोष्ठ अध्यक्ष हर्ष कटियार मंडल सहप्रभारी कार्तिक चौहान राहूल फुलहरिया धर्मेंद्र तौमर राहुल सोनी मुख्य रूप से उपस्थित थे ।

Comments

Popular posts from this blog

सिंधी सेंट्रल पंचायत आगरा द्वारा महामहिम राज्यपाल छत्तीसगढ़ के नाम जिलाधिकारी आगरा के माध्यम से एक ज्ञापन प्रेषित किया

आगरा ताजनगरी में महिला मंडल माता की भक्ति में झूमी

धार्मिक यात्रा (कीर्तन यात्रा बोले सो निहाल सतश्री अकाल के जयकारों के साथ अरदास कर के गुरुद्वारा साहिब से जत्था रवाना हुआ