गौ"पाल जनआंदोलन की हुई शुरुआत, प्राकृतिक खेती को मिलेगा बढ़ावा


मथुरा, 03 फरवरी 2025 – गाँव किसान उन्नयन मोर्चा द्वारा आज मथुरा जनपद के गोकुल महावन स्थित श्री नन्द भवन एवं श्री चिन्ताहरण महादेव जी के दर्शन के पश्चात नगला महाराज सिंह गाँव में "गौ"पाल जनआंदोलन की शुरुआत की गई। इस अवसर पर किसान गोपी चन्द जी के खेत पर प्राकृतिक खेती को प्रोत्साहित करने हेतु एक रणनीतिक बैठक एवं किसान चौपाल का आयोजन किया गया।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भारतीय किसान यूनियन चौधरी चरण सिंह के माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री धर्मेंद्र चौधरी जी एवं मुख्य वक्ता के रूप में बुलन्दशहर जनपद के निर्सुखा गाँव के आत्मनिर्भर किसान श्री संजीव कुमार निर्सुखा जी उपस्थित रहे। उन्होंने किसानों को प्राकृतिक खेती के महत्व और उसकी तकनीकों की विस्तृत जानकारी दी।चौपाल में उपस्थित किसानों को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि प्राकृतिक खेती से न केवल भूमि की उर्वरता बनी रहती है, बल्कि किसान रासायनिक उर्वरकों पर निर्भरता कम कर अपनी खेती को अधिक लाभकारी बना सकते हैं। इस दिशा में गाँव किसान उन्नयन मोर्चा द्वारा जल्द ही 100 किसानों को प्राकृतिक खेती का विशेष प्रशिक्षण दिलाने की योजना है।इस अवसर पर श्री ललित चौधरी जी, प्रिंस चौधरी जी, पवन चौधरी जी, सोनू चौधरी जी सहित बड़ी संख्या में किसान उपस्थित रहे। आयोजन के दौरान किसानों ने प्राकृतिक खेती अपनाने एवं "गौ"पाल जनआंदोलन को सफल बनाने का संकल्प लिया।

Jarnalist, Satish Mishra, Agra

Comments

Popular posts from this blog

सिंधी सेंट्रल पंचायत आगरा द्वारा महामहिम राज्यपाल छत्तीसगढ़ के नाम जिलाधिकारी आगरा के माध्यम से एक ज्ञापन प्रेषित किया

आगरा ताजनगरी में महिला मंडल माता की भक्ति में झूमी

धार्मिक यात्रा (कीर्तन यात्रा बोले सो निहाल सतश्री अकाल के जयकारों के साथ अरदास कर के गुरुद्वारा साहिब से जत्था रवाना हुआ