महालक्ष्मी भक्त मंडल मे व्याप्त भर्ष्टाचार के कारण आधे से ज्यादा सदस्यों ने मंडल की प्राथमिक सदस्यता से दिया इस्तीफा


 आगरा। संजय प्ले्स में महालक्ष्मी भक्त मंडल के सदस्यों की एक बैठक आयोजित की गई। जिसकी अध्यक्षता श्री अविनाश राणा जी के सानिध्य में हुई जिसमें कार्यवाहक अध्यछ ने पिछली बैठक मे लिया गया निर्णय ये की मंडल के सदस्यों के बीच सर्व सहमति से महालक्ष्मी भक्त मंडल की कार्यकारिणी को भंग किया गया था, जिसमे की सविंधान के अनुसार मंडल के सदस्य उपस्थित थे।और सभी पदाधिकारी पद मुक्त हैं अगली कार्यकारिणी का गठन चुनाव कराकर की जाएगी। परन्तु निवर्तमान अध्यछ संजय अग्रवाल जी ने भंग हुई कार्यकारणी का चुनाव ना कराने के कारण मंडल के समस्त सदस्यों मे संजय अग्रवाल जी की हटधर्मिता के कारण काफी रोष काफी दिनों से चला आ रहा था, मंडल के अधिकांश सदस्यों का आरोप लगाया की प्रत्येक वर्ष मंडल के चुनाव की मांग सदस्यों के द्वारा की जाती रही है परन्तु मंडल के गठन से लेकर आज तक मंडल का चुनाव नही हुआ है जिससे करीब 13 वर्षो से संजय अग्रवाल जी अध्यछ पद पर आसीन होते आ रहे है परन्तु मंडल के संविधान के अनुसार प्रत्येक वर्ष चुनाव के द्वारा मंडल की प्रबंध समिति का गठन होना तय है,जिसमे अध्यछ - महामंत्री - कोषाध्यछ पद प्रमुख रूप से है ! निवर्तमान अधय्छ की हटधर्मिता के कारण मंडल के लगभग 50 सदस्यों ने मंडल की प्राथमिक सदस्य्ता से सामूहिक रूप से अपना इस्तीफा कार्यवाहक अध्यछ श्री अविनाश राणा जी को सौपा, और अति शीघ्र सभी सदस्य और नवीन सदस्यों को जोड़कर नई कार्य योजना बनाएंगे और सभी को अवगत कराएंगे*  बैठक में मुख्य रूप से विकास मित्तल,अमित गुप्ता, आशीष सक्सेना, नीरज वर्मा, अमित अग्रवाल, विशाल बिंदल,कृष्ण कुमार,अमित, संजीव गुप्ता,रितेश गुप्ता,गौरव अग्रवाल,रवि,प्रभात,मोहन गर्ग, गौरव बंसल,प्रदीप,राजेश,अरविन्द,रितेश आदि की उपस्थिति थी !

Comments

Popular posts from this blog

सिंधी सेंट्रल पंचायत आगरा द्वारा महामहिम राज्यपाल छत्तीसगढ़ के नाम जिलाधिकारी आगरा के माध्यम से एक ज्ञापन प्रेषित किया

आगरा ताजनगरी में महिला मंडल माता की भक्ति में झूमी

धार्मिक यात्रा (कीर्तन यात्रा बोले सो निहाल सतश्री अकाल के जयकारों के साथ अरदास कर के गुरुद्वारा साहिब से जत्था रवाना हुआ