मेंहदीपुर बालाजी में अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन की राष्ट्रीय कार्यसमिति की बैठक सफलतापूर्वक सम्पन्न
मेंहदीपुर बालाजी, दौसा, श्री राम आश्रम में अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन की राष्ट्रीय कार्यसमिति की बैठक राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री गोपाल शरण गर्ग की अध्यक्षता में संपन्न हुई। इस बैठक में देशभर से आए राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्यों ने भाग लिया और समाज के उत्थान, राजनीतिक प्रतिनिधित्व, शिक्षा तथा व्यापारिक कल्याण से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की।राष्ट्रीय मंत्री विनय अग्रवाल ने कहा राजनीतिक पार्टियों को हम नोट और वोट देकर थक गए हैं, हमें राजनीतिक प्रतिनिधित्व नहीं मिल पा रहा है l अब हम स्वयं राजनीति करेंगे l अग्रवाल वैश्य समाज ने देश को महात्मा गांधी लाला लाजपत राय डॉ राम मनोहर लोहिया जैसे बहुत बड़े-बड़े महापुरुष और नेता दिए हैं l अधिकार तो छोड़ो हमारे समाज के महान नेताओं को सम्मान तक नहीं दिया जा रहा l
बैठक में लिए गए प्रमुख निर्णय:
1. सरकारों में अग्रवाल समाज को उचित प्रतिनिधित्व दिलाने की पहल होगी।
2. व्यापारियों के हित में "व्यापारी कल्याण बोर्ड" के स्थान पर "व्यापारी कल्याण आयोग" का गठन किया जाए।
3. सभी प्रादेशिक पाठ्यक्रम में भगवान अग्रसेन जी की जीवनी को शामिल किया जाए।
4. समाज में रात की शादियों को समाप्त कर दिन में विवाह की परंपरा को बढ़ावा दिया जाए।
5. दक्षिण भारत में मार्च से कुलदेवी आद्य महालक्ष्मी जन आशीर्वाद रथ यात्राएं शुरू होंगी।
6. जून माह में जयपुर के विद्याधर नगर में "विराट अग्र-युवा महाकुंभ" का आयोजन किया जाएगा।
7. दिल्ली चुनाव में किसी भी पार्टी से वैश्य समाज का व्यक्ति खड़ा हो उसको अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन समर्थन करता है l
आगरा से प्रमुख रूप से भाग लेने वालों में ब्रज क्षेत्र के महामंत्री उमेश अग्रवाल नीरज रतन प्रिया सौरभ अग्रवाल आदि थे
Jarnalist, Satish Mishra, Agra

Comments
Post a Comment