सिंधी सेंट्रल पंचायत के चुनाव सर्वसम्मति से संपन्न, दिखी बड़ी एकता और आस्था


 आगरा। सिंधी सेंट्रल पंचायत के चुनाव सर्वसम्मति से संपन्न हुए। सिंधु भवन कमला नगर में आयोजित चुनाव प्रक्रिया के बाद नए सदस्यों की घोषणा की गई। खास बात यह रही कि चुनाव न सिर्फ सर्वसम्मति से संपन्न हुए बल्कि अब तक वह लोग जो इस संगठन से दूरी बनाए हुए थे, वह भी इसमें शामिल हुए और सिंधी एकता की मिसाल कायम की। चुनाव अधिकारी जगदीश कुकरेजा और श्याम लाल रंगनानी बनाऐ गये  अध्यक्ष चंद्र प्रकाश  सोनी और वरिष्ठ उपाध्यक्ष घनश्याम देवनानी के प्रयास रंग लाये। सभी लोग सिंधी सेंट्रल पंचायत के साथ एकाकार हुए। नई कार्यकारिणी में चंद्र प्रकाश सोनी अध्यक्ष पद पर बरकरार हैं। वरिष्ठ उपाध्यक्ष घनश्याम दास देवनानी, परमानंद अतवानी और सूर्य प्रकाश मदनानी होंगे। श्याम लाल रंगनानी और नंद लाल आयलानी संरक्षक होंगे। वही हेमंत भोजवानी को महामंत्री, जय रामदास  होतचंदानी को कोषाध्यक्ष चुना गया।  उपाध्यक्ष पद पर सुशील नोतनानी, जगदीश डोडानी, दौलत खुबनानी, नरेंद्र पुरसनानी, भोजराज लालवानी चुने गए। मेघराज दियालानी मीडिया प्रभारी पद पर कायम रहे। अशोक पारवानी ऑडिटर, कन्हैया लाल मनवानी, पुरुषोतम लछवानी, राजू खेमानी संगठन मंत्री बने। वहीं श्याम भोजवानी, रमेश कल्यानी, लाल एम सोनी, वासुदेव ग्वामलानी सलाहकार पद पर चुने गए। महेश सोनी को कानूनी सलाहकार बनाया गया

सभी कार्य सिंधी सेंट्रल पंचायत के नेतृत्व में होंगे

मीडिया प्रभारी मेघराज दियालानी के अनुसार झूलेलाल जयंती शोभायात्रा से लेकर अन्य सभी कार्यक्रम जो शहर में अलग-अलग संगठनों के द्वारा किए जा रहे थे, वह सभी अब सिंधी सेंट्रल पंचायत के निर्देशन में संपन्न होंगे। झूलेलाल जयंती के अवसर पर ज्योति विसर्जन कार्यक्रम बल्केश्वर में झूलेलाल  यमुना घाट पर होता था जिसे राष्ट्रीय सिंधी महासंघ द्वारा संपन्न किया जाता था। अब यह कार्यक्रम भी सिंधी सेंट्रल पंचायत के बैनर तले होगा। इस पर सभी ने एकमत से सहमति जताई।

Jarnalist, Satish Mishra, Agra

Comments

Popular posts from this blog

सिंधी सेंट्रल पंचायत आगरा द्वारा महामहिम राज्यपाल छत्तीसगढ़ के नाम जिलाधिकारी आगरा के माध्यम से एक ज्ञापन प्रेषित किया

आगरा ताजनगरी में महिला मंडल माता की भक्ति में झूमी

धार्मिक यात्रा (कीर्तन यात्रा बोले सो निहाल सतश्री अकाल के जयकारों के साथ अरदास कर के गुरुद्वारा साहिब से जत्था रवाना हुआ