राजकुमार गुप्ता भाजपा के नए महानगर अध्यक्ष और प्रशांत पौनिया जिलाध्यक्ष बनाए गए, महानगर में वैश्य और जिले में जाट को मिली प्राथमिकता


 आगरा, 16 मार्च। भारतीय जनता पार्टी ने अपने महानगर और जिलाध्यक्ष की घोषणा कर दी है। आगरा में राज कुमार गुप्ता नये महानगर अध्यक्ष और प्रशांत पौनिया नए जिलाध्यक्ष बनाए गए हैं। भाजपा के जयपुर हाउस स्थित कार्यालय पर चुनाव अधिकारियों ने इन दोनों नामों की घोषणा की। घोषणा होते ही दोनों को बधाइयों का सिलसिला शुरू हो गया। समर्थकों की ओर से दोनों के स्वागत का सिलसिला शुरू हो गया। भाजपा के नये महानगर अध्यक्ष राजकुमार गुप्ता और जिलाध्यक्ष प्रशांत पौनिया की पार्टी के प्रति लम्बी सेवाएं रही हैं। पार्टी ने जिले में जहां जाट जाति पर दांव खेला है, वही महानगर में वैश्य समुदाय को प्राथमिकता दी। फतेहपुर सीकरी से सांसद राजकुमार चाहर ने दोनों अध्यक्षों का बधाई देते हुए उम्मीद जाहिर की कि वे पार्टी नीतियों को जन जन तक पहुंचाने का कार्य करेंगे।


Jarnalist,satish Mishra, Agra

Comments

Popular posts from this blog

सिंधी सेंट्रल पंचायत आगरा द्वारा महामहिम राज्यपाल छत्तीसगढ़ के नाम जिलाधिकारी आगरा के माध्यम से एक ज्ञापन प्रेषित किया

आगरा ताजनगरी में महिला मंडल माता की भक्ति में झूमी

धार्मिक यात्रा (कीर्तन यात्रा बोले सो निहाल सतश्री अकाल के जयकारों के साथ अरदास कर के गुरुद्वारा साहिब से जत्था रवाना हुआ