सिंधु दर्शन यात्रा के लिए तीर्थ यात्रियों को दी गई विदाई


आगरा। भारतीय सिंधु सभा द्वारा सिंधु दर्शन यात्रा के लिए लेह लद्दाख जाने वाले तीर्थ यात्रियों का बुधवार को देरेसी नंबर दो स्थित  होटल लाल्स इन में एक कार्यक्रम आयोजित कर स्वागत किया गया और उनको विदाई दी गई। इसके बाद यह सभी तीर्थ यात्री भारतीय सिंधु सभा के  प्रदेश महामंत्री चंद्र प्रकाश सोनी के नेतृत्व में दिल्ली के लिए रवाना हो गए। आज गुरुवार को दिल्ली से सिंधु दर्शन यात्रा के लिए लेह लद्दाख रवाना होंगे।चार दिवसीय सिंधु दर्शन महोत्सव 5 से 8 जून तक  लद्दाख के लेह में सिंधु नदी के किनारे मनाया जायेगा। यह महोत्सव सिंधु नदी के सम्मान और एकता का प्रतीक है। सिंधु दर्शन यात्रा भारत के लिए एक महत्वपूर्ण सांस्कृतिक और धार्मिक आयोजन है। यह सिंधु नदी के महत्व को दर्शाता है और भारत की सांस्कृतिक विरासत को बढ़ावा देता है। सिंधु दर्शन यात्रा में धार्मिक और सांस्कृतिक आयोजन होते हैं। तीर्थयात्री सिंधु नदी के किनारे जाते हैं, स्नान करते हैं और पूजा करते हैं। यात्रा में विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम भी शामिल होते हैं, जैसे कि संगीत, नृत्य और नाटक। भारतीय सिंधु सभा के पदाधिकारी ने सभी तीर्थ यात्रियों की सुखद यात्रा की कामना की। जय झूलेलाल के जयकारे गूंजते रहे।भारतीय सिंधु सभा के मीडिया प्रभारी मेघराज दियालानी ने बताया की यात्रा पर जाने वाले लोगों में चंद्र प्रकाश सोनी,  घनश्याम दास देवनानी, सुनील पंजवानी, जगदीश डोडानी, वासुदेव सोनी, जयकिशन ग्वालानी, परमानंद आवतानी, लक्ष्मण रामात्री, भीषम लालवानी, लक्ष्मण दास, श्याम भोजवानी,  मनोहर लाल बसंतानी, मिसेज़ मनोहर लाल बसंतानी, कन्हैया लाल खत्री, ओम प्रकाश चोइथवानी, गोवर्धन सोनेजा, राधा किशन कटारिया,  मिसेज़ राधा किशन आदि लोग शामिल हैं। स्वागत करने वालो मे मेघराज दियालानी, नरेश देवनानी,  किशोर बुधरानी, नंद लाल आयलानी,  डब्बू भाई,  नीरज सोनी,अमर कंदारी,अशोक कोडवानी, रमेश कल्याणी, दर्शन थवानी,आदि।

Jarnalist, Satish Mishra, Agra 

Comments

Popular posts from this blog

सिंधी सेंट्रल पंचायत आगरा द्वारा महामहिम राज्यपाल छत्तीसगढ़ के नाम जिलाधिकारी आगरा के माध्यम से एक ज्ञापन प्रेषित किया

आगरा ताजनगरी में महिला मंडल माता की भक्ति में झूमी

धार्मिक यात्रा (कीर्तन यात्रा बोले सो निहाल सतश्री अकाल के जयकारों के साथ अरदास कर के गुरुद्वारा साहिब से जत्था रवाना हुआ