प्रिल्यूड पब्लिक स्कूल में छात्रों व अभिभावकों को पौधे वितरित कर पर्यावरण संरक्षण का दिया गया संदेश
प्रिल्यूड पब्लिक स्कूल छात्रों के सर्वांगीण विकास हेतु सदैव कार्यरत रहता है। इसी उद्देश्य की पूर्ति करने हेतु अपने छात्रों को प्रकृति से जोड़ने के लिए विद्यालय में *पर्यावरण दिवस* के अवसर पर विद्यालय में चल रहे *स्विमिंग कैंप - यंग निंजास 2025* के प्रतिभागियों को *5 जून, 2024 को मुख्य अतिथि डॉ. चीनू अग्रवाल* के द्वारा पर्यावरण संरक्षण के लिए प्रेरित करने हेतु पौधे वितरित किए गए।विद्यालय में वितरित किए गए पौधे *श्री आदर्श कुमार जी (डिस्ट्रिक्ट फॉरेस्ट ऑफिसर, आगरा)* के सौजन्य से प्राप्त किए गए थे। कैंप में विद्यालय के साथ-साथ शहर के विभिन्न विद्यालयों के करीब 65 बच्चों ने प्रतिभाग किया है। सभी ने इस पहल को बहुत सराहा व प्रकृति को संरक्षित रखने का प्रण भी लिया। डॉ. चीनू अग्रवाल (प्रतिष्ठित क्लिनिकल साइकोलॉजिस्ट व साइकोथैरेपिस्ट)* ने विद्यालय के इस कार्य की प्रशंसा करते हुए सभी को प्रकृति को संरक्षित रखने के लिए प्रोत्साहित किया। इस अवसर पर विद्यालय के निदेशक डॉ. सुशील गुप्ता ने इस सहयोग हेतु श्री आदर्श कुमार जी का आभार जताया। उन्होंने कहा कि पेड़-पौधे हमारे जीवन का मुख्य आधार हैं। वे न केवल हमें ऑक्सीजन प्रदान करते हैं, बल्कि हमारे जीवन को भी समृद्ध बनाते हैं। अतः पेड़-पौधों का संरक्षण और संवर्धन हमारे लिए अत्यंत आवश्यक है।इस अवसर पर *विद्यालय के प्राचार्य अरविंद श्रीवास्तव, स्विमिंग कोच नरेंद्र कुशवाह, काजल वासुदेव व अभिभावकगण* उपस्थित रहे।
Jarnalist, Satish Mishra, Agra

Comments
Post a Comment