लायंस क्लब आफ आगरा के सौजन्य से ठंडे-मीठे शर्बत की छबील (प्याऊ) का आयोजन सैल्फी पाइंट पर किया गया।
आगरा ,दिनांक 05.06.2025 को लायंस क्लब आफ आगरा ने अजीत नगर, खेरिया मोड़, सैल्फी पाइंट, आगरा पर ध्वजारोहण कर राष्ट्रगान किया। जल ही जीवन है तथा सनातन धर्म में जल दान एक महादान कहा जाता है और गंगा दशहरा जैसे पावन पर्व पर प्यासे राहगीर को जल पिलाना बहुत ही पुण्य का कार्य होता हैं।लायंस क्लब आफ आगरा के सौजन्य से ठंडे-मीठे शर्बत की छबील (प्याऊ) का आयोजन सैल्फी पाइंट पर किया गया। तपती धूप में प्यासे राहगीर को ठंडा मीठा शर्बत पिलाने में जो आत्म-संतुष्टि प्राप्त हुई उसको बयां नहीं किया जा सकता।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री आत्मप्रकाश दूरवार (मैनेजिंग डायरेक्टर, रोहित फूड इंडस्ट्रीज) ने झंडारोहण कमेटी के सभी पदाधिकारियों की विशेषकर अध्यक्ष राजेश यादव जी की प्रशंसा करते हुए कहा कि आपकी देश के प्रति कर्तव्य निष्ठा एवं देशभक्ति सभी भारत वासियों के लिए प्रेरणा स्रोत है।जल-सेवा कार्य में लाॅयन राजेश गोयल, लायन धीरेन्द्र तायल, लॉयन गिर्राज किशोर अग्रवाल लाॅयन किशोरी श्याम गोयल, लाॅयन के. सी. अग्रवाल, लायन गोविंद प्रसाद सिंघल, लायन लक्ष्मी देवी गोयल, मनोज नौतनानी (मीडिया प्रभारी) एवं हैरीटेज ग्रीन आगरा क्लब तथा अखिल भारतीय माथुर वैश्य महिला मंडल के सदस्य उपस्थित रहे।
Jarnalist, Satish Mishra, Agra

Comments
Post a Comment