देवी आराधना और गरबा की थापों से गूंजा शंकर ग्रीन सोसाइटी का डांडिया महोत्सव
आगरा, शंकर ग्रीन सोसाइटी, फतेहाबाद रोड, ताजनगरी क्लब स्थित परिसर में महिला सशक्तिकरण के उद्देश्य से डांडिया नाइट्स का भव्य आयोजन बड़े उत्साह और श्रद्धा के साथ किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत माँ भगवती की आराधना और दीप प्रज्वलन के साथ हुई, महिलाओं ने पारंपरिक गुजराती परिधान धारण कर झिलमिल करती साड़ियों, घाघरों और ओढ़नियों में सजी-धजी जब गरबा के कदम थिरकाए, तो पूरा परिसर भक्ति और उल्लास से सराबोर हो उठा,संगीत की थाप पर “केसरिया बालम आवो नी पधारो म्हारे देश...” और “मोरनी थान नचावे घूघट में...” जैसे पारंपरिक गरबा गीतों पर महिलाओं और युवतियों ने मनमोहक नृत्य प्रस्तुत किए,कार्यक्रम के दौरान स्वादिष्ट लज़ीज़ व्यंजनों की सुगंध ने भी माहौल को और मनभावन बना दिया, महिलाओं ने नृत्य के साथ-साथ गरमागर्म पकवानों का स्वाद लेकर इस शाम को यादगार बना दिया,पूरे आयोजन में माँ दुर्गा की महिमा, संगीत, नृत्य और उल्लास का सुंदर संगम दिखाई दिया, मंच की आकर्षक सजावट और रोशनी ने पूरे वातावरण को दिव्यता से भर दिया।महिला सशक्तिकरण की इस प्रेरक पहल ने समाज में नई ऊर्जा और एकता का संदेश दिया, आयोजन स्थल पर उपस्थित अतिथियों में समाज सेविका चांदनी भोजवानी ने आयोजकों की सराहना करते हुए इसे “भक्ति और आनंद का संगम” बताया,। मोके पर वर्षा वनजनी, बाला गुप्ता, मनीषा गुप्ता, मनीषा सिंह, सुमन वर्मा, अरुणा गुप्ता, जज ( सुनीता घोष व नित्या ललित आदि लोग मौजूद रहे। आर डब्ल्यू ए, एडवोकेट वीरेंद्र कुमार गुप्ता, संजीव
वर्मा,मनोज गुप्ता,संजय गुप्ता,पवन अग्रवाल, आदि।
Jarnalist, Satish Mishra, Agra

Comments
Post a Comment