आगरा। आनंदपुरम कॉलोनी शाहगंज में माता के जगराते का भव्य आयोजन, श्रद्धा और भक्ति का उमड़ा सैलाब


 आगरा। आनंदपुरम कॉलोनी, शाहगंज में आज माता रानी के जगराते का भव्य आयोजन अत्यंत श्रद्धा और उल्लास के साथ संपन्न हुआ। जगराते में क्षेत्र की महिलाओं, भक्तों और श्रद्धालुओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। सभी ने झूमते-नाचते हुए माता रानी की आराधना की और भक्ति भाव में लीन हो गए।कार्यक्रम का शुभारंभ मां शेरावाली की पावन ज्योति प्रज्वलित कर किया गया। म्यूज़िकल ग्रुप के कलाकारों ने सुन्दर-सुन्दर भजन और भेंटें प्रस्तुत कर वातावरण को पूर्णतः भक्तिमय बना दिया। “जय माता दी” के जयघोषों से पूरा आनंदपुरम कॉलोनी क्षेत्र गूंज उठा।देर रात तक चली मां की भेंटों में एकात्मिया की सुरीली प्रस्तुति ने भक्तों को मंत्रमुग्ध कर दिया। मां की महिमा का गुणगान करते हुए श्रद्धालु भक्ति सागर में डूबते नजर आए।कार्यक्रम के उपरांत मां के प्रसाद भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें भक्तों ने श्रद्धापूर्वक प्रसाद ग्रहण किया।इस सफल आयोजन के लिए हेमंत भोजवानी, समाज सेवी श्याम भोजवानी तथा समस्त कॉलोनी वासियों ने सभी भक्तों का हृदय से आभार व्यक्त किया और माता रानी से सबके कल्याण की प्रार्थना की,

Jarnalist, Satish Mishra, Agra 

Comments

Popular posts from this blog

सिंधी सेंट्रल पंचायत आगरा द्वारा महामहिम राज्यपाल छत्तीसगढ़ के नाम जिलाधिकारी आगरा के माध्यम से एक ज्ञापन प्रेषित किया

आगरा ताजनगरी में महिला मंडल माता की भक्ति में झूमी

धार्मिक यात्रा (कीर्तन यात्रा बोले सो निहाल सतश्री अकाल के जयकारों के साथ अरदास कर के गुरुद्वारा साहिब से जत्था रवाना हुआ