आगरा कमला नगर स्थित सद्भावना पार्क में। सद्भावना पार्क सेवा समिति द्वारा 11 दम्पतियों का विवाह समारोह आयोजित किया गया
आगरा कमला नगर स्थित सद्भावना पार्क में। सद्भावना पार्क सेवा समिति द्वारा 11 दम्पतियों का विवाह समारोह आयोजित किया गया
जिसमें मुख्य अतिथि मेयर हेमलता दिवाकर व उत्तर प्रदेश लघु उद्योग निगम के अध्यक्ष राकेश गर्ग ने राम दरबार के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर विवाह समारोह का शुभारम्भ किया। वहीं विवाह समारोह में खेरागढ़ के चेयरमैन राजेश (गुड्डू भाई), भी मौजूद थे। अतितियों का स्वागत पटका पहनाकर व स्मृति चिन्ह प्रदान कर किया गया। अग्नि को साक्षी मानकर 11 दम्पति जीवन भर के पवित्र बंधन में बध गए। परिजनों ने ढोलक की थाप पर मंगल गीत गाए और खूब नृत्य भी हुआ। सभी कन्याओं को गृहस्थी का आवश्यक सामान उपहार स्वरूप भेंट किया गया।
Jarnalist, Satish Mishra, Agra





Comments
Post a Comment