सांसद राजकुमार चाहर ने मॉस्को में एशियाई संसदीय सभा में भारत का नेतृत्व किया



 भारत की संस्कृति, परंपरा और लोकतांत्रिक मूल्यों को विश्व मंच पर किया प्रभावी रूप से प्रस्तुत*

आगरा। फतेहपुर सीकरी लोकसभा क्षेत्र के सांसद राजकुमार चाहर ने रूस की राजधानी मॉस्को में आयोजित प्रतिष्ठित एशियाई संसदीय सभा (Asian Parliamentary Assembly - APA) में भारत का प्रतिनिधित्व किया।यह अवसर न केवल उनके लिए, बल्कि पूरे भारत के लिए गर्व का क्षण रहा, जब भारत की समृद्ध सभ्यता, संस्कृति, लोकतंत्र और आध्यात्मिक विरासत का स्वर मॉस्को के अंतरराष्ट्रीय मंच से गूंजा। सभा में एशिया के विभिन्न देशों -रूस, ईरान, तुर्की, चीन,श्रीलंका, नेपाल,थाईलैंड, इंडोनेशिया,पाकिस्तान, कजाकिस्तान, बहरीन, यूएई जॉर्डन,मंगोलिया, कज़ाख़स्तान सहित दर्जनों देशों के सांसदों, प्रतिनिधियों और राजनयिकों ने भाग लिया।इस अवसर पर सांसद राजकुमार चाहर ने अपने संबोधन में कहा कि भारत आज न केवल आर्थिक, तकनीकी और वैज्ञानिक क्षेत्र में अग्रणी है, बल्कि हमारी संस्कृति, परंपरा और ‘वसुधैव कुटुम्बकम्’ की भावना पूरी मानवता के लिए मार्गदर्शक है। आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में भारत विश्व शांति, सतत विकास और मानव कल्याण की दिशा में अभूतपूर्व कार्य कर रहा है। सांसद ने अपने वक्तव्य में भारत की सांस्कृतिक एकता, विविधता में एकता, लोकतांत्रिक मूल्यों, और सार्वभौमिक भाईचारे के सिद्धांतों को विस्तारपूर्वक प्रस्तुत किया। उन्होंने बताया कि भारत ने सदैव ‘विश्व बंधुत्व’ के संदेश को अपनाया है और वैश्विक मंचों पर यही हमारी सबसे बड़ी शक्ति है। सभा में सांसद चाहर ने भारत की सॉफ्ट पावर, योग,आयुर्वेद, आध्यात्मिकता, संस्कृति और शिक्षा क्षेत्र में किए जा रहे नवाचारों की जानकारी भी दी। उन्होंने कहा कि भारत ने न केवल अपने नागरिकों के उत्थान में कार्य किया है, बल्कि वैश्विक सहयोग और साझा विकास की दिशा में भी अग्रणी भूमिका निभाई है। कार्यक्रम के दौरान सांसद चाहर ने विभिन्न देशों के प्रतिनिधियों से मुलाकात कर आपसी सहयोग, व्यापार, शिक्षा और सांस्कृतिक आदान-प्रदान को मजबूत करने पर विचार-विमर्श किया। उन्होंने यह भी कहा कि भारत की बढ़ती अंतरराष्ट्रीय भूमिका प्रधानमंत्री मोदी जी की "एक पृथ्वी, एक परिवार, एक भविष्य" की सोच का साकार रूप है। सभा के समापन पर सांसद राजकुमार चाहर ने भारत के पक्ष से यह संदेश दिया कि भारत विश्व के साथ मिलकर शांति, स्थिरता और समृद्धि की दिशा में अग्रसर है। हम एशिया को सहयोग, विकास और सांस्कृतिक एकता का केंद्र बनाना चाहते हैं। इस अंतरराष्ट्रीय मंच पर भारत का प्रतिनिधित्व करना सांसद राजकुमार चाहर के लिए एक गौरवपूर्ण और प्रेरणादायक अनुभव रहा। उन्होंने कहा कि इस अवसर ने उन्हें अपने देश की संस्कृति, सभ्यता और मूल्यों को और गहराई से समझने और विश्व मंच पर गर्व से प्रस्तुत करने का अवसर दिया। कार्यक्रम के अंत में विभिन्न देशों के प्रतिनिधियों ने सांसद चाहर को भारत के योगदान के लिए बधाई दी और भारत के साथ सहयोग को और प्रगाढ़ करने की इच्छा व्यक्त की।


Jarnalist, Satish Mishra, Agra 

Comments

Popular posts from this blog

सिंधी सेंट्रल पंचायत आगरा द्वारा महामहिम राज्यपाल छत्तीसगढ़ के नाम जिलाधिकारी आगरा के माध्यम से एक ज्ञापन प्रेषित किया

आगरा ताजनगरी में महिला मंडल माता की भक्ति में झूमी

धार्मिक यात्रा (कीर्तन यात्रा बोले सो निहाल सतश्री अकाल के जयकारों के साथ अरदास कर के गुरुद्वारा साहिब से जत्था रवाना हुआ