उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मण्डल उ०प्र० पंजीकृत आगरा महानगर में होने वाले नव निर्वाचित महानगर कार्यकारिणी शपथ ग्रहण समारोह एवं वरिष्ठ व्यापारी सम्मान समारोह के होने वाले कार्यक्रम को लेकर आज आगरा उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मण्डल ने एक प्रेस वार्ता का आयोजन
आगरा। उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मण्डल उ०प्र० पंजीकृत आगरा महानगर में होने वाले नव निर्वाचित महानगर कार्यकारिणी शपथ ग्रहण समारोह एवं वरिष्ठ व्यापारी सम्मान समारोह के होने वाले कार्यक्रम को लेकर आज आगरा उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मण्डल ने एक प्रेस वार्ता का आयोजन आज दिनांक 13.12.2025 को अतिथिवन वाटर वर्क्स पर समय दोपहर 12:00 बजे से आयोजित की गई । जिसमें कार्यक्रम करे लेकर चर्चा की गई इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पूर्व केन्द्रीय मंत्री रामशंकर कठेरिया होंगे और कार्यक्रम की अध्यक्षता संगठन के प्रान्तीय अध्यक्ष माननीय श्री लोकेश अग्रवाल जी करेगें । वरिष्ठ अतिथि माननीय प्रमोद गुप्ता जी (पूर्व महानगर अध्यक्ष भाजपा रहेगें।) इस कार्यक्रम में आगरा व्यापार मण्डल द्वारा 21 वरिष्ठ व्यापारियों को सम्मानित किया जायेगा। क्योंकि व्यापारी समाज की रीढ की हड्डी होता है और उनको सम्मान नहीं दिया जाता है इसलिये यह कदम आगरा व्यापार प्रतिनिधि मण्डल ने व्यापारियों को सम्मान दिलाने के लिए उठाया है। इस कार्यक्रम में व्यापारियों पर होने वाले उत्पीड़न को व्यापार मण्डल जोर शोर से उठायेगा इस कार्यक्रम में नरेश पाण्डे (महानगर अध्यक्ष) ने कहा कि हम व्यापारियों का उत्पीड़न नहीं होने देगें चाहे उसके लिये आगरा व्यापार मण्डल को सड़क पर उतर कर आन्दोलन ही क्यों न करना पडे व्यापार मण्डल व्यापारियों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर काम करेगा और व्यापारियों के हित के लिये निरन्तर कार्य करता रहेगा। मीटिंग में नरेश पाण्डे (महानगर अध्यक्ष) संजय गुप्ता (चेयरमैन) कपूर चन्द रावत (प्रदेश संगठन मंत्री) संजय गुप्ता (प्रदेश संगठन मंत्री) अरूण गुप्ता, सुरेश चन्द लवानिंया, प्रदीप अग्रवाल, हरीश सोनी, भरत गुप्ता, राजीव जैन, आकाश जैन, आदि उपस्थिति रहे

Comments
Post a Comment