पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के आगमन से कार्यकर्ताओं में उमंग की लहर,फतेहाबाद रोड पर कार्यकर्ताओं से मुलाक़ात, ममता टपलू श्याम भोजवानी ने किया स्वागत


आगरा" समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव के आगरा आगमन पर पार्टी कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह और उमंग देखने को मिली, फतेहाबाद रोड से गुजरते समय श्री अखिलेश यादव ने अपना काफिला रोककर पूर्व प्रत्याशी ममता टपलू के प्रतिष्ठान पर उपस्थित कार्यकर्ताओं से स्नेहपूर्वक भेंट की,ममता टपलू ने पुष्पगुच्छ भेंट कर श्री अखिलेश यादव का स्वागत किया, इस दौरान श्री यादव ने ममता टपलू को निर्देशित करते हुए कहा कि अपनी विधानसभा में SIR अभियान को मजबूती के साथ आगे बढ़ाएँ तथा आगामी विधानसभा चुनावों की तैयारी पूरी निष्ठा और प्रतिबद्धता से अभी से आरम्भ कर दें,पूर्व मुख्यमंत्री से वरिष्ठ सपा नेता श्याम भोजवानी  सीधे संवाद का अवसर मिलने पर कार्यकर्ताओं में नया उत्साह जाग उठा और पूरे में जोश एवं गौरव की अनुभूति देखी गई,कार्यक्रम के दौरान प्रमुख रूप से उपस्थित रहे:पूर्व महासचिव श्याम भोजवानी, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष राकेश अग्रवाल, अमीर सिंह फौजदार, परवेज़ खान, हफीज़ मेव, सौरभ दुबे, दीपू नंदा, रज़ा अहमद सहित अनेक कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी,

Jarnlist satish mishra agar 

Comments

Popular posts from this blog

सिंधी सेंट्रल पंचायत आगरा द्वारा महामहिम राज्यपाल छत्तीसगढ़ के नाम जिलाधिकारी आगरा के माध्यम से एक ज्ञापन प्रेषित किया

आगरा ताजनगरी में महिला मंडल माता की भक्ति में झूमी

धार्मिक यात्रा (कीर्तन यात्रा बोले सो निहाल सतश्री अकाल के जयकारों के साथ अरदास कर के गुरुद्वारा साहिब से जत्था रवाना हुआ