सद्गुरु स्वामी भगत प्रकाश जी महाराज के आगमन पर काला महल प्रेम प्रकाश आश्रम में श्रद्धा का सैलाब


 हवन, ध्वजारोहण, सत्संग व अमृतमयी कीर्तन वर्षा से संगत हुई भाव-विभोर

आगरा,सद्गुरु स्वामी टेऊँराम जी महाराज के गद्दीनशीन सद्गुरु स्वामी भगत प्रकाश जी महाराज के पावन आगमन के उपलक्ष्य में आयोजित धार्मिक कार्यक्रमों की श्रृंखला के अंतर्गत बुधवार को दूसरे दिन प्रेम प्रकाश आश्रम, काला महल में श्रद्धा, भक्ति और सत्संग का दिव्य वातावरण देखने को मिला,प्रातःकाल साईं जी के सान्निध्य में विधि-विधानपूर्वक प्रथम हवन, प्रेम प्रकाशी ध्वजारोहण एवं सत्संग भंडारे का आयोजन बड़े ही श्रद्धा भाव के साथ संपन्न हुआ, हवन की पावन अग्नि में आहुतियों के साथ संगत ने विश्व कल्याण, शांति और सद्भाव की कामना की,सायंकालीन कार्यक्रम में आश्रम परिसर कीर्तन की अमृतमयी वर्षा से गूंज उठा, स्वामी भगत प्रकाश जी महाराज ने कीर्तन एवं प्रवचनों के माध्यम से संगतों को,'सतनाम साक्षी  प्रेम प्रकाश पंथ'के दिव्य संदेश से जोड़ा, साईं जी की करुणामयी वाणी, सरल उपदेश और भावपूर्ण कीर्तन ने उपस्थित श्रद्धालुओं के हृदय को भक्ति से भर दिया,साईं जी ने अपने प्रवचनों में प्रेम, सेवा, सत्य और सद्भाव को जीवन का आधार बताते हुए कहा कि गुरु कृपा से ही मानव जीवन सार्थक होता है, उनके मुखारविंद से निकले प्रत्येक शब्द ने संगत को आत्मिक शांति एवं आध्यात्मिक आनंद की अनुभूति कराई, इस अवसर पर साथ पधारे संत-महापुरुषों ने भी अपनी ओजस्वी वाणी से संगतों को भाव-विभोर कर दिया,संगतों ने साईं जी के मुखारविंद से कीर्तन एवं प्रवचन श्रवण कर स्वयं को धन्य मानते हुए कहा कि ऐसे सत्संग से जीवन को नई दिशा और ऊर्जा मिलती है,कार्यक्रम सुबह से धर्म प्रेमियों के लिए भंडारे का आयोजन हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया,गुरु सेवक श्याम भोजवानी ने जानकारी देते हुए बताया कि गुरुवार, 05 फरवरी को प्रातः 10 से 12 बजे नामनेर स्थित सिंधी धर्मशाला में साईं जी का सत्संग होगा तथा सायंकाल कमला नगर में भी प्रवचन एवं सत्संग आयोजित किया जाएगा,प्रमुख रूप से दीदी भगवंती साजनानी, ईश्वर लाल मोहनानी, जगदीश डोडानी, अमरलाल खोरेजा,श्याम मोहनानी,होलाराम चुग, महेश हरजानी, सुनीता अश्ररा, वीना दादी,मोहिनी खोरेजा, किरन कुकरेजा, महक सेवनानी,विकास जेठवानी आदि

Comments

Popular posts from this blog

सिंधी सेंट्रल पंचायत आगरा द्वारा महामहिम राज्यपाल छत्तीसगढ़ के नाम जिलाधिकारी आगरा के माध्यम से एक ज्ञापन प्रेषित किया

आगरा ताजनगरी में महिला मंडल माता की भक्ति में झूमी

धार्मिक यात्रा (कीर्तन यात्रा बोले सो निहाल सतश्री अकाल के जयकारों के साथ अरदास कर के गुरुद्वारा साहिब से जत्था रवाना हुआ