माँ कैला देवी की कृपा से 12 वी बार माँ कैला देवी की निःशुल्क बस यात्रा के आयोजन को लेकर प्रेसवार्ता*


 आगरा। माँ कैला देवी की कृपा से 12 वी बार माँ कैला देवी की निःशुल्क बस यात्रा का आयोजन किया जा रहा हैं। समाजसेवी अतुल तिवारी ‌द्वारा आयोजित की जाने वाली यह यात्रा 18.03.2026 को फतेहाबाद रोड TDI मॉल के पीछे होटल स्टार ऑफ़ ताज, से रवाना होगी। इस यात्रा की सम्पूर्ण जानकारी को लेकर एक प्रेस वार्ता का आयोजन स्टार ऑफ़ ताज होटल पर किया गया। आयोजक अतुल तिवारी ने बताया कि पिछली बार करीब 64 बसों से 3000 से ज्यादा माँ कैला देवी के भक्तों को बसों से खाना किया गया था। इस बार पिछली बार से भी ज्यादा यात्रियों के आने का अनुमान हैं, आयोजक अतुल तिवारी ने बताया जो भी यात्री माँ कैला देवी के निःशुल्क बस यात्रा के माध्यम से दर्शन करना चाहते हैं, वो अपने आधार कार्ड की कॉपी लाकर दिनांक 15.03.2026 तक TDI मॉल के पीछे होटल स्टार ऑफ ताज पर रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं। सभी भक्तों से निवेदन हैं कि, किसी भी प्रकार की असुविधा से बचने के लिए निर्धारित तिथि तक अपना रजिस्ट्रेशन अवश्य करा ले। इस मौके पर समाजसेवी अतुल तिवारी, दिलीप तिवारी, पवन अग्रवाल, कुमुद भावना, गोपाल धर्मेन्द्र आर्या आदि मौजूद रहे।

Jarnlist satish mishra agra 

Comments

Popular posts from this blog

सिंधी सेंट्रल पंचायत आगरा द्वारा महामहिम राज्यपाल छत्तीसगढ़ के नाम जिलाधिकारी आगरा के माध्यम से एक ज्ञापन प्रेषित किया

आगरा ताजनगरी में महिला मंडल माता की भक्ति में झूमी

धार्मिक यात्रा (कीर्तन यात्रा बोले सो निहाल सतश्री अकाल के जयकारों के साथ अरदास कर के गुरुद्वारा साहिब से जत्था रवाना हुआ