पार्श्वनाथ पंचवटी, ताज नगरी फेस-2 में श्रद्धा व उल्लास के साथ मनाया गया होलिका पूजन व होली मिलन
आगरा, पार्श्वनाथ पंचवटी, ताज नगरी फेस-2 स्थित पंचवटी परिवार में होली पर्व के उपलक्ष्य में आज प्रातःकाल महिलाओं द्वारा विधि-विधान, श्रद्धा एवं पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ होलिका पूजन किया गया, महिलाओं ने मंगल गीत गाते हुए होलिका की परिक्रमा की तथा परिवार एवं समाज के सुख-समृद्धि, शांति और मंगल की कामना की, पूरे वातावरण में भक्ति, आस्था और उत्सव का सुंदर संगम देखने को मिला,शाम को पंचवटी परिवार की सखियों ने सामूहिक रूप से होली मिलन समारोह का आयोजन किया, जिसमें रंग-गुलाल, हंसी-खुशी और आपसी प्रेम का मनोहारी दृश्य उपस्थित हुआ, इस अवसर पर राधा-कृष्ण की आकर्षक झांकी प्रस्तुत की गई, जिसने उपस्थित सभी लोगों का मन मोह लिया और कार्यक्रम में आध्यात्मिक एवं सांस्कृतिक रंग भर दिए,होलिका दहन के समय सभी परिवारजन एकत्रित हुए और पारंपरिक विधि से अग्नि प्रज्ज्वलित कर बुराई पर अच्छाई की विजय का प्रतीक यह पर्व मनाया, उपस्थित लोगों ने एक-दूसरे को होली की हार्दिक शुभकामनाएँ दीं और उत्साहपूर्वक पर्व की खुशियाँ साझा कीं,पंचवटी परिवार के संरक्षक श्याम भोजवानी द्वारा जानकारी दी गई कि भव्य एवं आकर्षक रंगों की होली 4 मार्च को प्रातः 8 बजे से पंचवटी पार्क में खेली जाएगी, जिसमें कॉलोनी के सभी परिवारजन सपरिवार सम्मिलित होंगे,होली के इस आयोजन ने पूरे क्षेत्र में आनंद, सौहार्द और उत्साह का वातावरण बना दिया,अध्यक्ष नरेंद्र सिंह संरक्षक श्याम भोजवानी उपेंद्र सिंह ज्ञानेंद्र अग्रवाल, रिंकू शर्मा, सुमन यादव मीनू अग्रवाल चाँदनी भोजवानी,सुमन चाहर,सुमन भारद्वाज,पुनीत मेहंदीरत्ता, सुशील आहूजा,एल आर पाठक राजेश जैन, गुरमीत सिंह, राजकुमार, राकेश जैन, ममता,भूमि,आकांशा,पीहू,ममता,अंजलि, प्रभा, ज्योति, सुशीला समस्त पंचवटी परिवार आदि



Comments
Post a Comment