वाल्मीकि समाज उत्थान समिति झांसी के तत्वाधान में 21वाँ आदर्श विवाह सम्मेलन
*महाराजा गंगाधर राव कला मंच (मुक्ताकाशी मंच पर 11 जोड़ो का विवाह सम्पन्न हुआ*
झांसी। दिनांक 08 मार्च 2026 को वाल्मीकि समाज उत्थान समिति झांसी के तत्वाधान में 21वाँ आदर्श विवाह सम्मेलन महाराजा गंगाधर राव कला मंच (मुक्ताकाशी मंच पर 11 जोड़ो का विवाह सम्पन्न हुआ।जिसकी अध्यक्षता मुख्य संरक्षक श्री अशोक चौधरी, श्री सुभाष माते, पूर्व अध्यक्ष श्री नरेन्द्र माटे, श्री राजू खरे, श्री रवि बट्टू श्री अर्जुन गौहर, श्री रामस्वरूप, द्वारा संयुक्त रूप से की गयी। 11 जोड़ों की बारात भगवान वाल्मीकि मन्दिर नगर निगम से भगवान की प्रतिमा पर माल्यार्पण पश्चात्। वहीं आगरा से प्रमोद कुमार सिंह महानगर महामंत्री अनुसूचित मोर्चा भाजपा आगरा मुख्य रूप से मौजूद रहे, उनके साथ देवेंद्र सिंह नलवंशी पूर्व सदस्य रेलवे सलाहकार समिति, संतराम पेंटर,पप्पू राम सहाय,श्री विजय करौसिया, श्री अखिलेश गौर, श्री राहुल मदान, श्री रंजीत पथरौड, श्री लखन पथरौड, श्री नीरज साहू, श्री विनोद नरवारे, श्री रामनिवास पहलवान, श्री अरविन्द सिद्दी, श्री दीपक डागौर,श्री राजेश चौहान, श्री हितेश करौसिया, श्री गौरव टैंक बहोरो, श्री पंकज चौधरी, श्री राहुल गौहर के नेतृत्व मे प्रारम्भ हुई।जिसको मा० नगर विधायक श्री रवि शर्मा, पूर्व केन्द्रीय मन्त्री श्री प्रदीप जैन "आदित्य", जिला पंचायत अध्यक्ष श्री पवन गौतम, वरिष्ठ समाजवादी पार्टी नेता श्री सिंहवृत सिंह यादव "बबुआ', प्रांतीय महासचिव कांग्रेस श्री राहुल रिछारिया जी द्वारा संयुक्त रूप से हरी झण्डी दिखा कर शुभारम्भ किया।बारात का स्वागत द्वारचार, टीका, प्रदेश महामन्त्री श्री प्रमोद सिहौतिया, प्रदेश महासचिव श्री गोविन्द पथरौड, प्रदेश आय-व्यय निरीक्षक श्री जगदीश पथरोड द्वारा संयुक्त रूप से की।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री रमेशचन्द्र कुन्डे (सदस्य एस०सी० एस०टी० आयोग, उ०प्र०) श्रीमती हरिप्रिया भार्गव राष्ट्रीय अध्यक्ष व श्री राजेन्द्र सिंह कुशवाहा राष्ट्रीय संयोजक (सनातन संस्कृति संघ) व कार्यक्रम अध्यक्ष श्री अनिल खरे, महामंत्री श्री रैफियल सीहोते, कोषाध्यक्ष श्री विपिन वोहद द्वारा भगवान वाल्मीकि व बाबा साहेब अम्बेडकर जी के चित्र पर माल्यार्पण, तिलक व दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया।उपस्थित अतिथियों द्वारा अपने सम्बोधन मे विवाह महोत्सव के आयोजन की महती भूमिका पर प्रकाश डालते हुयें समिति द्वारा आयोजित महोत्सव की भूरी-भूरी प्रशंसा की तथा उक्त आयोजन पर समिति का उत्साहवर्धन किया।समिति द्वारा उपस्थित सभी अतिथियों व दानदाताओं का तिलक लगाकर स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया।कार्यक्रम का संचालन व आभार समिति के प्रदेश अध्यक्ष श्री शिवकुमार बग्गन द्वारा किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित सर्व श्री नरेन्द्र भगत जी, श्री आकाश डागौर, आकाश सिहौतिया, राजा डागौर, शिवा खरे, सुनील करौसिसया, रोहित माटे, रोहित महरौलिया, विक्की आगवान, संजय कैंसले, शिवम केशले आदि उपस्थित रहे।

Comments
Post a Comment