मंगलवार को प्राचीन दक्षिणमुखी हनुमान मंदिर में हुआ भव्य सुंदरकांड पाठ



आगरा। माल रोड स्थित प्राचीन जंगल वाले बाबा दक्षिणमुखी हनुमान मंदिर में मंगलवार को श्रद्धा और भक्ति के साथ श्री सुंदरकांड का भव्य पाठ आयोजित किया गया, इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे और पूरे वातावरण में भक्ति रस की धारा बहती रही,सुंदरकांड पाठ के दौरान भजन गायक बलवीर सिंह द्वारा संगीतबद्ध भजनों की मधुर प्रस्तुति दी गई, जिनमें वीर बजरंगी और प्रभु श्रीराम की महिमा का गुणगान किया गया, भजनों की मधुर स्वर लहरियों ने उपस्थित श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया और पूरा मंदिर परिसर भक्तिमय वातावरण से गूंज उठा,इस अवसर पर बाबा का अद्भुत और मनोहारी श्रृंगार किया गया, जिसे देखने के लिए भक्तों की लंबी कतारें लगी रहीं, श्रद्धालुओं ने पंक्तिबद्ध होकर बाबा के दर्शन किए और अपने जीवन को धन्य माना,कार्यक्रम के अंत में सभी भक्तों ने भावपूर्ण भंडारे के प्रसाद को ग्रहण किया तथा “जय बाबा की” के जयकारों से मंदिर परिसर गूंज उठा, इस अवसर पर मंदिर को फूलों से सजाया गया,।मंदिर के महंत योगेश भारद्वाज  जी ने उपस्थित भक्तों को आशीर्वचन देते हुए सभी के सुख-समृद्धि और मंगलमय जीवन की कामना की,अग्रवाल परिवार का विशेष सहयोग रहा मुख्य रूप से महंत योगेश भारद्वाज, समाजसेवी श्याम भोजवानी, माधव भारद्वाज, अमित कपूर, गोपाल शुक्ला, धर्मेंद्र आर्य, रामनिवास गुप्ता, संजय कोहली, टीकम सिंह, पंकज, अमित,मनोज, समीर नागपाल आदि

 

Comments

Popular posts from this blog

सिंधी सेंट्रल पंचायत आगरा द्वारा महामहिम राज्यपाल छत्तीसगढ़ के नाम जिलाधिकारी आगरा के माध्यम से एक ज्ञापन प्रेषित किया

आगरा ताजनगरी में महिला मंडल माता की भक्ति में झूमी

धार्मिक यात्रा (कीर्तन यात्रा बोले सो निहाल सतश्री अकाल के जयकारों के साथ अरदास कर के गुरुद्वारा साहिब से जत्था रवाना हुआ