भारत-न्यूजीलैंड फाइनल का रोमांच, पंचवटी पार्क में बड़ी स्क्रीन पर क्रिकेट प्रेमियों ने देखा मैच


 आगरा। ताजनगरी फेस-2 स्थित पार्श्वनाथ पंचवटी कॉलोनी में रविवार को भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेले गए फाइनल मुकाबले को लेकर क्रिकेट प्रेमियों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। कॉलोनी के पंचवटी पार्क में बड़ी स्क्रीन लगाकर मैच देखने की विशेष व्यवस्था की गई, जहां बड़ी संख्या में कॉलोनीवासी और क्रिकेट प्रेमी एकत्रित हुए।मैच शुरू होते ही पूरे पार्क में रोमांचक माहौल बन गया। हर चौके और छक्के पर दर्शकों ने तालियों और जयकारों के साथ भारतीय टीम का उत्साहवर्धन किया। बच्चों, युवाओं और वरिष्ठ नागरिकों ने एक साथ बैठकर देशभक्ति और उत्साह से भरे माहौल में मैच का आनंद लिया।भारतीय टीम की शानदार जीत के बाद उपस्थित लोगों ने एक-दूसरे को बधाई देकर खुशी व्यक्त की। इस अवसर पर कॉलोनीवासियों ने कहा कि इस तरह के सामूहिक आयोजन से आपसी भाईचारा और सामाजिक सौहार्द और अधिक मजबूत होता है।पंचवटी परिवार के संरक्षक शाम भोजवानी ने कहा कि ऐसे आयोजनों से कॉलोनी के लोगों में आपसी प्रेम, एकता और उत्साह बढ़ता है तथा सभी लोग एक साथ मिलकर राष्ट्रीय गौरव के क्षणों का आनंद ले पाते हैं,इस अवसर पर संरक्षक श्याम भोजवानी,अध्यक्ष नरेंद्र सिंह, उपेंद्र सिंह, एल आर पाठक, डॉ अरुन सिंह, धर्मेंद्र प्रधान,पुनीत मेहंदीरत्ता, सुशील आहूजा,धर्मेंद्र सारस्वत, मनीष उपाध्याय, संजय धाकरे दीपक गुप्ता, मोहन पाराशर, करमवीर चाहर, प्रशांत, राकेश  जैन, आनंद गुप्ता, जसवंत पसरीचा, सहित अनेक कॉलोनीवासी उपस्थित रहे,

Comments

Popular posts from this blog

सिंधी सेंट्रल पंचायत आगरा द्वारा महामहिम राज्यपाल छत्तीसगढ़ के नाम जिलाधिकारी आगरा के माध्यम से एक ज्ञापन प्रेषित किया

आगरा ताजनगरी में महिला मंडल माता की भक्ति में झूमी

धार्मिक यात्रा (कीर्तन यात्रा बोले सो निहाल सतश्री अकाल के जयकारों के साथ अरदास कर के गुरुद्वारा साहिब से जत्था रवाना हुआ